Advertisement

जनजातीय गौरव दिवस पर शामिल होने उत्कृष्ट खिलाड़ियों से 8 नवम्बर तक आवेदन आमंत्रित

जनजातीय गौरव दिवस पर शामिल होने उत्कृष्ट खिलाड़ियों से 8 नवम्बर तक आवेदन आमंत्रित

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

महासमुंद/ आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन 15 नवंबर 2024 को किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त करने वाले जनजातीय वर्ग के खिलाड़ियों और उनके कोचों को आमंत्रित किया जाएगा।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्रीमती शिल्पा साय ने बताया कि जिले के सभी ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी, जिन्होंने अपने खेल कौशल से जिले का नाम रोशन किया है, कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक खिलाड़ी अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर, खेल विधा और उनकी उपलब्धियों के प्रमाण पत्र या फोटोग्राफ्स (सॉफ्टकॉपी या हार्डकॉपी) के साथ आवेदन प्रस्तुत करें। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 8 नवंबर 2024 शाम 3 बजे तक है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए आदिवासी विकास विभाग महासमुंद से सम्पर्क कर सकते है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57