Advertisement

जनजातीय गौरव दिवस पर परंपरागत चिकित्सा से जुड़े ज्ञान के आदान-प्रदान हेतु 2 दिवसीय सेमिनार एवं वर्कशॉप, आवेदन आमंत्रित

जनजातीय गौरव दिवस पर परंपरागत चिकित्सा से जुड़े ज्ञान के आदान-प्रदान हेतु 2 दिवसीय सेमिनार एवं वर्कशॉप, आवेदन आमंत्रित

महासमुंद/ जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर जिले में निवासरत जनजातीय समुदाय के बैगा, गुनिया, सिरहा, वैद्य जैसे परंपरागत उपचारक अपनी प्राचीन विधियों और प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से जड़ी-बूटियों द्वारा किए जाने वाले विभिन्न रोगों के निदान और उपचार के अनुभव साझा करेंगे। इस आयोजन के तहत 2 दिवसीय सेमीनार, वर्कशॉप, जड़ी-बूटियों का प्रदर्शन और दस्तावेजीकरण किया जाएगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जिले के सभी बैगा, गुनिया, सिरहा और वैद्य जो परंपरागत चिकित्सा पद्धतियों का ज्ञान रखते हैं, से अनुरोध है कि वे अपने उपचारित रोगों के नाम, उपचार की विधियां, और जड़ी-बूटियों की जानकारी के साथ आवेदन करें। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 8 नवंबर 2024, दोपहर 3 बजे तक है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए आदिवासी विकास विभाग महासमुंद से सम्पर्क कर सकते है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57