उचित मूल्य की दुकानों के आबंटन के लिए आवेदन आमंत्रित

उचित मूल्य की दुकानों के आबंटन के लिए आवेदन आमंत्रित

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

महासमुंद/ अनुविभाग बसना के अंतर्गत सहकारी समिति उड़ेला द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकानों—उड़ेला, चिपरीकोनहा, लोहड़ीपुर, कुरमाडीह और ग्राम पंचायत बेलटिकरी द्वारा संचालित उचित मूल्य दुकान बेलटिकरी का समर्पण किया गया है। समर्पित ग्राम पंचायतों में शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर कार्यालय (खाद्य शाखा) के आधार पर दुकानों का युक्तियुक्तकरण किया जाना है। इसके अंतर्गत शासकीय उचित मूल्य दुकानों का नवीन आबंटन किया जाएगा।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बसना ने बताया कि छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के तहत विकासखंड में स्थित आदिम जाति बहुद्देशीय सहकारी समितियों, प्राथमिक कृषि साख समितियों, वन सुरक्षा समितियों, महिला स्व-सहायता समूहों, ग्राम पंचायतों एवं अन्य उपभोक्ता सहकारी समितियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उचित मूल्य की दुकान संचालित करने के इच्छुक समितियों द्वारा निर्धारित प्रपत्र में अपने आवेदन, समस्त आवश्यक दस्तावेजों के साथ 08 नवंबर 2024 तक, अनुविभागीय अधिकारी (रा.) कार्यालय बसना में कार्यालयीन अवधि में जमा किया जा सकता है।
उचित मूल्य की दुकानों का आबंटन छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के तहत किया जाएगा।