Advertisement

अवैध शराब के विरूद्ध की गई छापामार कार्यवाही

दोषी को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

धमतरी/ कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी के निर्देश पर आबकारी अमले द्वारा जिले में अवैध शराब के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में नगरी ब्लॉक के ग्राम सलोनी में बीते दिनों आबकारी अमला द्वारा छापामार कार्यवाही की गईं। इस दौरान मानिक (मानू) मानिकपुरी के रिहायशी मकान में 10 लीटर अवैध महुआ शराब धारण करते पाया गया, जिस पर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) का प्रकरण क़ायम कर मानिक मानिकपुरी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। वहीं नगरी से लगे जंगल में छापामार कार्यवाही करते हुए 38 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया तथा महुआ शराब बनाने के लिए रखे लगभग 4500 किलो महुआ लाहन जप्त कर नष्ट किया गया। साथ ही अज्ञात आरोपी के खिलाफ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 34(1) च के तहत कार्यवाही की गयी।
जिला आबकारी अधिकारी प्रभाकर शर्मा ने बताया कि यह कार्यवाही आबकारी विभाग तथा पुलिस थाना केरेगांव के स्टॉफ ने संयुक्त रूप से की। कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी प्रद्युम्न नेताम, आबकारी उप निरीक्षक पुरुषोत्तम सिंन्हा सहित संबंधित अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57