Advertisement

जेल में परिरूद्ध 279 बंदियों को कराया गया योगाभ्यास

आयुर्वेद चिकित्सक द्वारा स्वास्थ्य जांच कर 23 बंदियों को किया गया औषधी का वितरण

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

धमतरी/ जिला जेल धमतरी में 5, 6 और 8 नवम्बर को तीन दिवसीय योग शिविर का आयोजन आयुर्वेद विभाग द्वारा किया गया। इस मौके पर योग चिकित्सक डॉ.रेवती नेताम और सहयोगी कुमारी सृष्टि मगर द्वारा जेल में परिरूद्ध 279 बंदियों को योगाभ्यास कराया गया। साथ ही योग से होने वाले फायदे और मानसिक तनाव एवं अवसाद से मुक्त रहने के उपाय बताए गए। सहायक जेल अधीक्षक श्री एन.के.डहरिया ने बताया कि आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. अवध पचौरी, फार्मासिस्ट श्री संजय कुमार ने आज जिला जेल में स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने 23 बंदियों को औषधी का वितरण किया। इस अवसर पर जेल के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57