Advertisement

बिलासपुर: रतनपुर बाईपास रोड के किनारे मिली दो महिलाओं की लाश.. पहाड़ के गड्‌डे में की गई छिपाने की कोशिश..

बिलासपुर: रतनपुर बाईपास रोड के किनारे मिली दो महिलाओं की लाश.. पहाड़ के गड्‌डे में की गई छिपाने की कोशिश..

बिलासपुर/रतनपुर :– बिलासपुर जिले के रतनपुर में शनिवार सुबह दो महिलाओं की हत्या कर दी गई, फिर उनकी लाश को पहाड़ के गड्‌डे में छिपाने का प्रयास किया गया, शनिवार सुबह दोनों के शव सड़क किनारे पड़े मिले हैं। सुबह लोग उधर से निकले तो शव देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस को मौके से पुलिस को टॉर्च और कंबल मिला है। आशंका जताई जा रही है कि देह व्यापार के चलते सिर पर वार कर दोनों की हत्या की गई है। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जानकारी के मुताबिक, बाईपास रोड पर खैर खुंडी पहाड़ के पास शनिवार सुबह दो महिलाओं का शव मिला। सुबह लोग घूमने के लिए निकले तो पुलिस को सूचना दी। शव को सड़क किनारे पहाड़ से लगे गड्‌डे में छिपाया गया था। फिलहाल पुलिस ने दोनों के शवों की शिनाख्त कर ली गई है। बताया जा रहा है कि एक महिला लाल खदान निवासी शोभा और दूसरी चिंगराजपारा निवासी अनिता है। हालांकि दोनों की हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

बाईपास निर्माण के बाद बढ़ा अवैध कारोबार
पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाया है। एक महिला का शव जींस और कुर्ते व दूसरी का साड़ी में मिला है। बताया जाता है कि बाईपास रोड निर्माण के बाद वहां से बड़ी संख्या में भारी वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। इसके बाद से ही अवैध कोयला, जुआ, सट्टा, अवैध शराब के साथ देह व्यापार भी हो रहा है। कुछ समय पहले भी उसी जगह पर एक युवक का शव मिला था। उसकी हत्या का मामला भी उलझा हुआ है।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47