Advertisement

11 माह में छोटे-बड़े सभी व्यापारियों से जीएसटी की जांच के नाम पर प्रताड़ित किया जा रहा – कांग्रेस

11 माह में छोटे-बड़े सभी व्यापारियों से जीएसटी की जांच के नाम पर प्रताड़ित किया जा रहा – कांग्रेस

जीएसटी दस्तावेज जांच के नाम पर सरकार व्यापारियों को परेशान करने जा रही

विधायक, मंत्री, जनता पत्रकारों को धमका रहे यही सुशासन है?

रायपुर/ कांग्रेस भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि जीएसटी दस्तावेज की जांच के नाम पर भाजपा सरकार व्यापारियों का भयादोहन कर रही है। 1.50 करोड़ से ज्यादा से टर्न ओवर वाले व्यापारियों के दस्तावेजों की जांच भाजपा सरकार का व्यापारी विरोधी रवैया है। भाजपा सरकार व्यापारियों को टैक्स चोर समझ रही है। जब से राज्य में भाजपा की सरकार बनी है जीएसटी के नाम पर व्यापारियों को परेशान कर रही है। यह सरकार का व्यापारियों पर अत्याचार है। भाजपा सरकार उद्योग व्यापार को चौपट करने वाला निर्णय ले रही है। जिन व्यापारियों उद्योगपतियों के दिये जाने वाले टैक्स के पैसे से सरकार विकास और राहत के काम करती है। उन्हीं व्यापारियों को परेशान किया जाना गलत है?

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार व्यापारियों को प्रताड़ित कर रही। 11 महिने में लगातार व्यापारियों के यहां सरकार ने जीएसटी के छापे मारी करवाया। पहले सरकार उनको परेशान करने ईवे बिल में छूट को समाप्त करने का निर्णय ले लिया था। अब व्यापारियों की दस्तावेजों की जांच कर रही है। पंजीयन के समय सभी दस्तावेज जांच कर पंजीयन कराया गया था फिर नये पंजीयन क्यों? कांग्रेस, सरकार के इस कदम का विरोध करती है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा की सरकार लगातार व्यापारी विरोधी निर्णय ले रही है। जमीनों के फ्री-होल्ड को बंद कर दिया, गाईड लाईन की दरों में 30 प्रतिशत छूट को समाप्त कर दिया, जीएसटी की जांच के नाम पर छापेमारी कर व्यापारियों को परेशान करना शुरू किया गया। उद्योगों की बिजली के दाम में बढ़ोतरी कर दिया गया। सरकार में बैठे हुये लोग व्यापारियों से अनैतिक वसूली के लिये दबाव बनाते है। यह सरकार व्यापारी विरोधी सरकार है।

विधायक, मंत्री, जनता – पत्रकारों को धमका रहे यही सुशासन है?

भिलाई में तालाब के नामकरण की असहमति जता रहे कुरूद गांव के निवासियों से वैशाली नगर के भाजपा विधायक रिकेश सेन के द्वारा की गई अभद्रता तथा एक युवक के गला पकड़ कर धमकाने की प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कड़ी निंदा करते हुये कहा कि अगर जनता अपने चुने हुये जनप्रतिनिधि के पास जाते है तो भाजपा के विधायक गला पकड़कर दादागिरी करते है यह कौन सा लोकतंत्र है? जनता हमारे लिये भगवान के समान है। लेकिन जनता को धमकाना, डराना यह सरकार की तानाशाही है और सरकार अपराध को नही रोक पा रही है। यह मामला से स्पष्ट है सरकार के विधायक नशे में चूर हो चुके है और जनता को डरा रहे है। ईश्वर साहू का बेटा उन्होने भी जनता से मारपीट किया है, क्या यही सुशासन है? स्वास्थ्य मंत्री पत्रकारों को धमकी देता है। सरकार अपने विधायकों को नही रोक पा रहे है तो अपराधी को क्या रोकेंगे? यह घटना निंदनीय है इसका कांग्रेस पार्टी विरोध करती है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार की व्यापारी विरोधी, छत्तीसगढ़िया विरोधी आचरण को कांग्रेस दक्षिण के चुनाव में जनता के बीच लेकर जा रही है। जनता भाजपा को सबक सिखायेगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47