Advertisement

कलेक्टर – सीईओ ने अपने जन्मदिन पर बच्चों को बांटी खुशियाँ

स्कूली बच्चों को न्यौता भोज देकर अपने हाथों से परोसा भोजन

बच्चों के साथ पंगत में खाना खाकर मनाया अपना जन्मदिन

गरियाबंद/ कलेक्टर दीपक अग्रवाल एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रीता यादव ने अपने जन्मदिन के अवसर पर स्कूली बच्चों को न्योता भोज दिया। कलेक्टर अग्रवाल एवं सीईओ श्रीमती यादव ने दोपहर जिला मुख्यालय स्थित शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला डाकबंगला स्कूल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नन्हें-मुन्ने स्कूली बच्चों के हाथों केक काटा एवं बच्चों को केक खिलाये, साथ ही उन्हें चॉकलेट भी बांटा।

बच्चों ने कलेक्टर एवं सीईओ को गुलदस्ता भेंट कर एवं जन्मदिन की शुभकानाएं गीत गाकर बधाईयां दी। उसके बाद कलेक्टर एवं सीईओ ने बच्चों को पंगत में बैठाया और उन्हें पूडी, सब्जी, दाल, चावल और खीर परोसा। वे बच्चों के पास जाते रहे और उनकी पसंद पूछकर व्यंजन को परोसा।

उसके उपरांत कलेक्टर एवं सीईओ ने बच्चों के बीच पंगत में बैठकर उनके साथ तिथि न्यौता भोजन किया। स्कूली बच्चों ने कलेक्टर एवं सीईओ को अपने बीच भोजन करते समय उनके चेहरे पर खुशियां साफ झलक रही थी और वे बेहद प्रसन्न लग रहे थे। इस दौरान कलेक्टर ने बच्चों को पढ़ाई-लिखाई, खेलकूद, व्यावहारिक, सांस्कारिक जानकारी सहित विभिन्न गतिविधियां करने की समझाईश दी। इस दौरान बच्चों ने कलेक्टर एवं सीईओ को थैंक यू कहा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पोषण शक्ति अभियान के तहत छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने न्योता भोज के अभिनव पहल की शुरुआत की है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों में पौष्टिक खुराक बढ़ाना। साथ ही इसमें सभी अधिकारी कर्मचारी तथा समाज से जुड़े हुए हर वर्ग के लोग अपने विशेष दिवस चाहे वह जन्मदिन हो या विवाह वर्षगांठ हो। उस दिन अपने आसपास के सरकारी स्कूल के बच्चों के बीच जाएं और अपनी क्षमता के अनुसार जो भी हो उन्हें पौष्टिक आहार देने की कोशिश करने की अपील की गई है।

इसी तारतम्य में कलेक्टर अग्रवाल ने अधिकारीगण और आम नागरिकों से आग्रह करते हुए कहा कि वे अपने जीवन के महत्वपूर्ण दिन क्षण इत्यादि को स्कूल के बच्चों के साथ मनाएं। उन्हें इसी प्रकार से न्योता भोज देें। उन्हें इस प्रकार का भोजन करा सकते है या उनके भोजन में पौष्टिक भोज्य पदार्थ शामिल कर सकते है। उन्हें बच्चों के साथ अपनी खुशी बांटने का मौका मिलेगा। सामुदायिक सहयोग से स्कूली बच्चों के खानपान में पोषण आहार की मात्रा बढ़ाने “न्यौता भोजन’’ की अभिनव पहल की जा रही है।

इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर राकेश गोलछा, जिला शिक्षा अधिकारी ए.के. सारस्वत, डिप्टी कलेक्टर सुश्री अंजली खलखो, डीएमसी के.एस. नायक, प्रभारी बीईओ अमजद जाफरी, अन्य अधिकारी सहित शिक्षकगण एवं स्कूली बच्चे मौजूद थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57