Advertisement

बृजमोहन मे साहस हो तो अपने कथित 5000 करोड़ के विकास कार्य की सूची जारी करें -कांग्रेस

34 साल मे बृजमोहन ने दक्षिण को विकास से दूर रखा

रायपुर/बृजमोहन अग्रवाल की पत्रकार वार्ता का जबाब देते हुए कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा की बृजमोहन अग्रवाल 8 बार रायपुर दक्षिण से विधायक थे लेकिन अपने निर्वाचन क्षेत्र को उन्होंने विकास से दूर रखा। चुनाव मे वे झूठा दावा कर रहे की उन्होंने 5000 करोड़ का विकास कार्य करवाया है.। उनको चुनौती है की वे अपने विधायक के कार्यकाल के विकास कार्यों की जो दक्षिण विधान सभा मे हुआ है उसकी सूची सार्वजनिक करें।

कांग्रेस संचार प्रमुख ने कहा की रायपुर शहर की चारो विधानसभा क्षेत्रो मे सबसे कम विकास कार्य रायपुर दक्षिण मे हुआ है जबकि बृजमोहन अग्रवाल 15 सालो तक मंत्री थे उसके बावजूद यह क्षेत्र विकास की मूल भूत सुविधाओं से वँचित है

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कांग्रेस संचार प्रमुख ने कहा कि दक्षिण को राजनैतिक पर्यटन का स्थल तो बृजमोहन ने बना दिया 11 महीना पहले विधायक बने थे क्यों इस्तीफा दिया जनता पर चुनाव का बोझ क्यों डाला ज़ब मन किया चुनाव लड़ लिए ज़ब मन किया इस्तीफा दे दिए भाजपा के कारण जनता कि गाढ़ी कमाई का पैसा उपचुनाव मे खर्चा हो रहा जनता इसका हिसाब भाजपा के खिलाफ मतदान कर लेगी। जनता ने दक्षिण से भाजपा का विधायक चुना था भाजपा ने उससे इस्तीफा दिलवाया है।

कांग्रेस संचार प्रमुख ने कहा कि इस बार जनता बदलाव के मूड मे है जनता अब दक्षिण मे कांग्रेस के युवा प्रत्याशी आकाश शर्मा के पक्ष मे मतदान करेंगी। दक्षिण के चुनाव सक्रिय बनाम निष्क्रिय हो चुका है। बृजमोहन भूल रहे है कभी वे भी युवा थे और गुमनाम थे रायपुर कि जनता ने उनको नामदार बनाया था अबकी बार युवा आकाश को जनता आशीर्वाद देगी। सुनील सोनी को अनेक अवसर मिला लेकिन वो जनता कि सेवा मे सफल साबित नहीं हुए।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47