Advertisement

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत कार्यक्रम 15 नवम्बर को

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत कार्यक्रम 15 नवम्बर को

जिला स्तरीय एक दिवसीय कार्यक्रम नगरी के ग्राम सांकरा में, विभिन्न विभागों द्वारा लगाए जाएंगे स्टॉल

कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

धमतरी// धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (क्।.श्रळन्।) के तहत कार्यक्रम 15 नवम्बर को निर्धारित है, जिसे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा संबोधित किया जाएगा। इसी परिप्रेक्ष्य में जिले में एक दिवसीय कार्यक्रम नगरी विकासखण्ड के ग्राम सांकरा में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसके मद्देनजर कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नगरी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। उन्होंने विभिन्न विभागों को दायित्व सौंपा है।

पुलिस अधीक्षक धमतरी द्वारा कार्यक्रम स्थल प्रोटोकॉल के अनुरूप सुरक्षा, कानून व्यवस्था एवं पार्किंग तथा यातायात व्यवस्था के साथ ही अनुसूचित जनजाति वर्ग के 5 शहीद परिवारों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी। इसी तरह वनमण्डलाधिकारी द्वारा वनधन विकास केन्द्र का स्टॉल सहित हितग्राहियों की उपस्थिति, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नगरी को आमंत्रण तथा कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग द्वारा कार्यक्रम स्थल पर पंखें, कूलर, साज-सज्जा, टेंट माईक के साथ ही प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो आदि की व्यवस्था तथा विभिन्न विधाओं और पारंपरिक वैद्य सिरहा, गुनिया, बैगा इत्यादि की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी। परियोजना प्रशासक एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना नगरी द्वारा आदिवासी नर्तक दल और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, राज्य सरकार से पुरस्कार प्राप्त व्यक्तियों की उपस्थिति, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को कार्यक्रम स्थल पर चिकित्सक, एम्बुलेंस व्यवस्था, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, आयुष्मान कार्ड के अनुसूचित जनजाति एवं कमार वर्ग के हितग्राहियों की उपस्थिति इत्यादि का दायित्व सौंपा गया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

अनुविभागीय अधिकारी बीएसएनएल धमतरी/ ई-डिस्ट्रीक्ट मैनेजर को प्रधानमंत्री के जमूई, बिहार से जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम के प्रसार हेतु एलईडी स्क्रीन, 2 वे कनेक्टीविटी की व्यवस्था, कार्यपालन अभियंता विद्युत को कार्यक्रम स्थल में विद्युत एवं जनरेटर की व्यवस्था, जिला शिक्षा एवं खेल अधिकारी को मंच संचालन, प्रतिभावार अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों और राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त अनुसूचित जनजाति के प्रभाशाली खिलाड़ियों की उपस्थित सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग को विभागीय कुपोषण कीट वितरण हेतु अनुसूचित जनजाति एवं कमार वर्ग के हितग्राहियों की उपस्थित तथा मातृवंदन एवं सुकन्या समृद्धि के हितग्राहियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने कहा गया है। इसके अलावा खाद्य, कृषि, उद्यान, पशु चिकित्सा, मत्स्यपालन विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, लीड बैंक मैनेजर, श्रम पदाधिकारी, महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र सहित जिले के चारों जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों तथा कार्यपालन अभियंता प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना को दायित्व सौंपा गया है। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने कहा गया कि हितग्राहियों को कार्यक्रम स्थल तक लाने एवं मुख्यालय वापस छोड़ने की व्यवस्था विभाग प्रमुख की होगी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57