Advertisement

धमतरी नगरीय निकायों के आम निर्वाचन 2024 संशोधित कार्यक्रम जारी

धमतरी नगरीय निकायों के आम निर्वाचन 2024 संशोधित कार्यक्रम जारी

धमतरी/ नगरीय निकायों के आम निर्वाचन 2024 के तहत छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 01 अक्टूबर 2024 की अर्हता तिथि नियत करते हुए फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने पूर्व में जारी कार्यक्रम में पुनः संशोधन करते हुए कार्यक्रम जारी किया गया है। संशोधित आदेश की जानकारी देते हुए उप जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन ने बताया कि दावे तथा आपत्तियां प्राप्त करना 13 नवंबर से, दावे-आपत्तियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि 20 नवम्बर के दोपहर 3 बजे तक तय की गई है। इसी तरह दावे-आपत्तियों के निपटारे की अंतिम तारीख 24 नवंबर, प्ररूप क-1 में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को दावा प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 27 नवंबर, प्ररूप क-1 में प्राप्त दावा का निराकरण करने की अंतिम तिथि 30 नवम्बर तय किया गया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

इसी तरह दावे, आपत्तियों के निराकरण आदेश के विरूद्ध अपील करने की अंतिम तारीख निराकरण आदेश पारित होने के 5 दिवस के भीतर, परिवर्धन, संशोधन, विलोपन के प्रकरणों की प्रविष्टि सॉफ्टवेयर में करने की तिथि 5 दिसम्बर तक और चेकलिस्ट का निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा जांच करवाना तथा पीडीएफ मुद्रण हेतु जिला कार्यालय को सौंपना 7 दिसम्बर तक और अनुपूरक सूची का मुद्रण कराना तथा अनुपूरक सूची को मूल सूची के साथ संलग्न करना 10 दिसम्बर तक एवं निर्वाचन नामावली का अंतिम प्रकाशन 11 दिसम्बर तक निर्धारित किया गया है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57