Advertisement

जिला स्तर पर जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन कल 15 को, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे वर्चुअली संबोधित

जिला स्तर पर जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन कल 15 को, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे वर्चुअली संबोधित

जिला पंचायत में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में महासमुंद सांसद श्रीमती चौधरी मुख्य अतिथि होंगी

महासमुंद/ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आदिवासी जननायक भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती के अवसर पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में जिले में 15 नवम्बर को जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन किया जाएगा।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिहार राज्य के जमुई से वर्चुअली जुड़कर संबोधित करेंगे, जिसका सीधा प्रसारण किया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम में महासमुंद सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी मुख्य अतिथि होंगी। उक्त कार्यक्रम का जिला स्तर पर एक दिवसीय आयोजन सुबह 10ः30 बजे से जिला पंचायत महासमुंद में किया जाएगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कार्यक्रम की नोडल अधिकारी सहायक आयुक्त आदिवासी श्रीमती शिल्पा साय ने बताया कि कार्यक्रम स्थल में विभागवार विभागीय गतिविधि हेतु शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें स्वास्थ्य विभाग स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, मोबाईल मेडिकल यूनिट, आयुष्मान कार्ड वितरण, वन विभाग वनोपज से संबंधित वस्तुओं का स्टॉल, कृषि विभाग द्वारा पीएम-किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, मृदा हेल्प कार्ड आदि से संबंधित गतिविधि एवं किट प्रदाय, किया जाएगा। आवास योजना-हितग्राहियों को नवनिर्मित आवास गृह सौंपा जाना, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास वन अधिकार मान्यता पत्र, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, स्व-सहायता समूह और शिक्षा विभाग द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57