ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

कोलकाता चिल्ड्रन एकेडमी लचरागढ़ में बाल दिवस मनाया गया।

कोलकाता चिल्ड्रन एकेडमी लचरागढ़ में बाल दिवस मनाया गया।

WhatsApp Image 2025-09-25 at 3.01.05 AM

सिमडेगा जिला के कोलेबिरा प्रखंड अंतर्गत लचरागढ़ पंचायत के कोलकाता चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल में धूमधाम के साथ बाल दिवस का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम कोलकाता चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल के प्राचार्य शिव शंकर बेरा ने पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर बाल दिवस की शुरुआत की गई। कोलकाता चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल के प्राचार्य शिव शंकर बेरा ने बाल दिवस के बारे में बच्चों को संदेश दिया।देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी जीवनी पर चर्चा की गई।

mantr
96f7b88c-5c3d-4301-83e9-aa4e159339e2 (1)

उन्होंने बताया इस दिन देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी का जन्मदिन मनाया जाता है। पंडित जवाहरलाल नेहरू ने बच्चों से विशेष प्रेम था। बच्चे पंडित जवाहरलाल नेहरू को चाचा नेहरू के नाम से जाने जाते थे। पंडित जवाहरलाल नेहरू के देहांत के बाद 14 नवंबर को हर वर्ष बाल दिवस यानी चिल्ड्रन डे के रूप में देशभर में मनाया जाता है।

कोलकाता चिल्ड्रन एकेडमी लचरागढ़ में स्कूल के सभीबच्चों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान आने वाले स्कूली बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। राम एवं कोलकाता चिल्ड्रन एकेडमी में पढ़ने वाले सभी बच्चे बच्चियों को बाल दिवस की शुभकामनाएं दी गई। मौके पर विद्यालय की प्राचार्य शिव शंकर बेरा, श्री विलक्न डांग,मिस प्रमिला नायक,श्रीमती अंबिका देवी, सहित विद्यालय के सभी टीचर मौजूद थे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!