Advertisement

भारतीय अमेरिकियों ने टेक्सास में नस्ली हमले की निंदा की

भारतीय अमेरिकियों ने टेक्सास में नस्ली हमले की निंदा की

वाशिंगटन, 27 अगस्त भारतीय-अमेरिकी संगठनों ने टेक्सास में चार भारतीय-अमेरिकी महिलाओं के समूह के खिलाफ घृणा अपराध की शुक्रवार को निंदा की।

टेक्सास के प्लानो से आरोपी महिला एस्मेराल्डा अप्टन को बुधवार को एक पार्किंग स्थल में चार दक्षिण एशियाई महिलाओं से नस्ली दुर्व्यवहार करने, उन पर शारीरिक हमले करने एवं उन्हें अपशब्द कहने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

‘इंडियास्पोरा’ के संजीव जोशीपुरा ने कहा, ‘‘भारतीय मूल की चार महिलाओं को प्लानो, टेक्सास में नस्ली आधार पर अपशब्द कहने और उन्हें परेशान करने तथा दुर्व्यवहार करने की हालिया खबर ने भारतीय-अमेरिकी समुदाय को झकझोर कर रख दिया है।’’

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

उन्होंने कहा, ‘‘सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में नजर आ रहा है कि शांति से रात्रिभोज करने बाद चार दोस्तों को उपनगर के एक पार्किंग स्थल में अशोभनीय घृणा का सामना करना पड़ा। हम इंडियास्पोरा में इस नस्ली हमले की कड़ी निंदा करते हैं और हर प्रकार के नस्ली भेदभाव एवं पूर्वाग्रह से लड़ने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं।’’

‘इंडियन अमेरिकन इम्पैक्ट’ ने कहा कि यह हमला एशियाई लोगों के प्रति पिछले दो वर्षों में हुए घृणा अपराधों की कड़ी में एक और घटना है और इसी तरह की घटना कांग्रेस में पहली भारतवंशी महिला प्रमिला जयपाल के साथ भी हुई थी।

‘इंडियन-अमेरिकन इम्पैक्ट’ के कार्यकारी निदेशक नील मखीजा ने कहा, ‘‘एस्मेराल्डा अप्टन की दक्षिण-एशियाई समुदाय के प्रति खतरनाक और हिंसक भावनाओं को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए। हम भाग्यशाली हैं कि नस्ली हमला कैमरे में कैद हो गया, लेकिन हमारे समुदाय के सदस्यों के प्रति घृणा का उनका प्रदर्शन चिंताजनक है और दुर्भाग्य से असामान्य नहीं है।’’

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57