ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

गायत्री परिवार ने गुरुकुल स्कूल में किया पुस्तक मेला का आयोजन, जीवन के मार्ग को प्रशस्त करने वाली ज्ञान की राह हैं : डॉ धर्मचंद

गायत्री परिवार ने गुरुकुल स्कूल में किया पुस्तक मेला का आयोजन, जीवन के मार्ग को प्रशस्त करने वाली ज्ञान की राह हैं : डॉ धर्मचंद

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा):– बाल दिवस के उपलक्ष्य पर अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से स्थानीय गुरुकुल पब्लिक स्कूल में पुस्तक मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ धर्मचंद लाल अग्रवाल, प्रखंड समन्वयक अजीत कुमार चौबे, गुरुकुल पब्लिक स्कूल के सीओ श्रवण कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से मां गायत्री, आचार्य श्रीराम शर्मा और वंदनीया माताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया। इस दौरान पंडित जवाहर लाल नेहरू के सपनो को साकार करने के लिए बच्चों में सद्प्रेरणा दी गई। जो बच्चे अपने जीवन में उतार कर देश का उज्जवल भविष्य बन सके।

मौके पर डॉ धर्मचंद लाल अग्रवाल ने कहा कि गायत्री परिवार द्वारा आचार्य श्रीराम शर्मा की पुस्तकों का मेला आयोजित करना एक सराहनीय पहल है। उन्होंने इसे ज्ञान गंगा का महाकुंभ करार देते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति इसमें गोते लगाना चाहता है, तो आचार्य श्रीराम शर्मा की पुस्तकों का अध्ययन अवश्य करें। श्री अग्रवाल ने कहा कि ये पुस्तकें केवल किताबें नहीं हैं, बल्कि जीवन के मार्ग को प्रशस्त करने वाली ज्ञान की राह हैं। उन्होंने आचार्य श्रीराम शर्मा की रचनाओं की सराहना करते हुए कहा कि भगवान ने उन्हें ‘सरस्वती पुत्र’ के रूप में भेजा था, जिन्होंने 3200 से अधिक पुस्तकों का सृजन किया। इन पुस्तकों में ज्ञान का असीम भंडार है, जिससे शिक्षक और विद्यार्थी लाभान्वित हो सकते हैं।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

अजित चौबे ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वे गायत्री परिवार के विभिन्न कार्यों से परिचित हैं और सामूहिक विवाह में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि आचार्य श्रीराम शर्मा की पुस्तकों में बुराई के मार्गों को छोड़कर अच्छाई की ओर बढ़ने की प्रेरणा दी गई है। उन्होंने आचार्य श्रीराम शर्मा को आलौकिक ज्ञान का धनी बताते हुए सभी लोगों से इन पुस्तकों का अध्ययन करने का आग्रह किया।

मौके पर लालसु राम,अनिल लाल अग्रवाल, पंकज गुप्ता,उपेंद्र कुमार मेहता, गुरुकुल पब्लिक स्कूल के शिक्षक राहुल दास,राम जी,मंटू कुमार,अनुराधा शुक्ला,संध्या शुक्ला,नेहा कुमारी,चंदा कुमारी,गीता कुमारी,कोमल जायसवाल, विशाखा सिंह,स्वाति कुमारी,ज्योति मिश्रा,अंचल कुमारी,ज्योति कश्यप एवं सलोनी कुमारी समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!