Advertisement

हम कितने जीते हैं, यह मायने नहीं रखता, हम अपने जीवन को कैसे जीते हैं, यह मायने रखता है-प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा

हम कितने जीते हैं, यह मायने नहीं रखता, हम अपने जीवन को कैसे जीते हैं, यह मायने रखता है-प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा

वनांचल नगरी के सांकरा में आयोजित हुआ जनजातीय गौरव दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने की शिरकत

धमतरी/ जनजातीय गौरव दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम आज वनांचल नगरी विकासखण्ड के ग्राम सांकरा में आयोजित किया गया। प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण, राजस्व तथां आपदा प्रबंधन मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि भगवान बिरसा मुंडा के तैलचित्र पर पुष्प एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पूर्व सिहावा विधायक श्रीमती पिंकी शिवराज शाह, प्रकाश बैस, स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी, सीईओ जिला पंचायत सुश्री रोमा श्रीवास्तव, आदिवासी समाज के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वर्चुअल संबोधन किया गया।

प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती के अवसर पर आदिवासी समाज सहित सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जा रहा है, इससे जनजातीय समुदाय को जागृत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनजातीय वीरों का छत्तीसगढ़ में बहुत बड़ा योगदान है। जब कभी भी हम आदिवासी की बात करते हैं, तो सबसे पहले भाव यही उठता है, कि आदिवासी बहुत ही सहज सरल और उदार व्यक्ति होता है। प्रकृति और व्यक्ति के बीच संबंधों को सुधार कर सुंदर देखने का जनजाति समाज के जीवन को देखा जा सकता है। जनजाति जीवन शैली में भारत दर्शन और सनातन के मूल्य गुंजित होते हैं। उन्होंने कहा कि मुझे यह कहते हुए भी गर्व होता है कि हमारा आदिवासी समाज अनादि काल से आज तक अपने सादगी के लिए जाना जाता है। उतनी ही अपनी अस्मिता को बचाने और अपने मान सम्मान हेतु संघर्ष के लिए भी उतारू होते हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

उन्होंने कहा कि हमें आदिवासी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के रूप में मिला है। प्रदेश मे ंहम जनजातिय समुदाय को ऊपर उठाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा पीएम जनमन योजना लागू कर विशेष पिछड़ी जनजाति को राष्ट्र के मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इसके तहत इन वर्गों को आवास, शिक्षा, आत्मनिर्भरता के लिए कौशल विकास, स्व रोजगार संबंधी अनेक योजनाएं संचालित की जा रहीं हैं। प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाकर उन्हें एकजुट करने और संगठित करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि हमको भगवान बिरसा मुंडा के जीवन से प्रेरणा मिलती है हम कितने दिन जीते हैं, कितने साल जीते हैं, मायने नहीं रखता, हम अपने जीवन को कैसे जीते हैं, यह मायने रखता है। भगवान बिरसा मुंडा ने केवल 25 साल की उम्र में ही अपने आप को बलिदान कर दिया, इस मातृभूमि की रक्षा, जल, जंगल और जमीन के लिए। ऐसे महान पुरुष के जीवन से प्रेरणा लेकर के हम समाज, देश को संगठित करके आगे ले जा सकते हैं। इस अवसर पर कार्यक्रम स्थल में लगे विभिन्न विभागों के स्टॉलों का प्रभारी मंत्री और उपस्थित अतिथियों ने अवलोकन किया। कार्यक्रम को संबांधित करते हुए पूर्व विधायक श्रीमती पिंकी शिवराज शाह ने कहा कि हमारे आदिवासी समाज के लिए गौरव की बात है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयास से जनजातीय गौरव दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर उन्होंने आदिवासी वीर सपूतों को नमन किया और इनसे प्रेरणा लेकर समाज को आगे बढ़ाने पर बल दिया। सर्व आदिवासी तहसील अध्यक्ष उमेश देव ने लोगों को जनजातीय गौरव दिवस की बधाई देते हुए कहा कि बड़े ही गौरव की बात है कि शासन द्वारा हमें सम्मानित किया जा रहा है और विभिन्न योजनाओं का लाभ सीधे-सीधे दिया जा रहा है।

कार्यक्रम में एकलव्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति और आदिवासी नर्तक दल दी गई। वहीं जनजातीय समाज के वीर सपूतों के परिवारजनों, पदाधिकारीगण और जनप्रतिनिधियों का शॉल, श्रीफल से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही कृषि विभाग की ओर से 15 हितग्राहियों को मसूर मिनीकिट वितरण, 9 हितग्राहियों को स्प्रेयर पंप वितरण, पशु चिकित्सा विभाग की ओर से 8 हितग्राहियों को चेक वितरण, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से 10 हितग्राहियों को पोषण कीट का वितरण, श्रम विभाग की ओर से 4 हितग्राहियों को राशि वितरित किया गया। अंत में सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57