ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा सरकार किसानों से धान नहीं खरीदना चाहती इसलिए खरीदी केंद्रों में अव्यवस्था

भाजपा सरकार किसानों से धान नहीं खरीदना चाहती इसलिए खरीदी केंद्रों में अव्यवस्था

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

3 दिन में 68688 किसान ही धान बेचे यानी प्रत्येक धान खरीदी केंद्र में मात्र 25 किसानों से खरीदी हुई

रायपुर/ प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की सरकार किसानों को धान की कीमत 3100 रुपए प्रति क्विंटल और प्रति एकड़ 21क्विंटल धान खरीदने से बचना चाहती है इसीलिए जानबूझकर खरीदी केंद्रों में अव्यवस्थास्था निर्मित की है तीन दिनों में 68688 किसानों से मात्र तीन लाख टन धान की खरीदी हुई है। जो भाजपा सरकार के धान खरीदी में अरुचि को दर्शाता है प्रदेश में 2739 धान खरीदी केंद्र है और 3 दिन में प्रत्येक केंद्रों में मात्र 25 किसानों ने ही धान बेच पाया है यही गति से धान खरीदी चलती रही तो 40 दिन में 10 लाख किसान ही धान बेच पाएंगे।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में धान बेचने के लिए 27 लाख 68000 किसानों ने पंजीयन करवाया है और सरकार का लक्ष्य 160 लाख मेट्रिक टन धान खरीदने का है लेकिन तीन दिनों में जिस प्रकार से किसानों को टोकन बारदाना के लिए भटकना पड़ रहा है और सरकार का जो तुगलकी फरमान है कि बीज उत्पादक किसान, मंदिर और ट्रस्ट की कृषि भूमि से उत्पादित धान नहीं खरीदने का यह अन्नदाताओं के साथ धोखा है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार प्रतिदिन 70000 से अधिक किसानों को टोकन जारी करें और उनसे धान की खरीदी करें साथ ही बीज उत्पादक किसान एवं मंदिर एवं ट्रस्ट के कृषि भूमि में उत्पादन को भी पूर्ववर्ती सरकार में खरीदा जाता था वही व्यवस्था लागू करें।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!