राज्य

अखिल भारतीय वनवासी कल्याण केन्द्र के द्वारा मनाया गया सरस्वती विद्या मंदिर बिरकेरा में गौरव दिवस

अखिल भारतीय वनवासी कल्याण केन्द्र के द्वारा मनाया गया सरस्वती विद्या मंदिर बिरकेरा में गौरव दिवस

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

गुमला// हर वर्ष की भांती ईन वर्ष भी गुमला जिला रायडीह प्रखण्ड अन्तर्गत सरस्वती विद्या मंदिर बिरकेरा प्रांगण में दिनांक, 25/11/2024,दिन सोमवार को
वनवासी कल्याण केंद्र झारखंड की शैक्षिक इकाई, श्री हरि वनवासी विकास समिति द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर बिरकेरा में जनजातीय गौरव दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वनवासी कल्याण केंद्र गुमला के विभाग संगठन मंत्री श्री खेदु नायक जी विशिष्ठ अतिथि श्री देवेंद्र लाल उराव जी विद्यालय समिति के संरक्षक श्री फुदनाथ किसान आदि के द्वारा भगवान बिरसा मुंडा, भारत माता, सरस्वती माता , इत्यादि के चित्रों पर मल्यापर्ण, एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया ।मौके पर श्री खेदू नायक जी ने जनजाति गौरव दिवस के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि वनवासी कल्याण आश्रम के द्वारा देशभर में वीर शहीद भगवान बिरसा मुंडा के जन्म जयंती 15 नवंबर से 25 नवंबर तक जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम मनाकर उन सभी महापुरुषों को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है जिन्होंने इस देश धर्म संस्कृति एवं परंपरा तथा अपनी अस्मिता सभ्यता हेतु अपने प्राणों की आहुति दे दी एवं बलिदान हो गए उन्होंने कहा कि हमें उन देश भर के महान जनजाति महापुरुषों को याद करने की आवश्यकता है तथा उनके बताएं मार्गों पर चलकर अपने देश धर्म संस्कृति लोक संगीत एवं स्वाभिमान,तथा अस्मिता को बचाए रखने की आवश्यकता है । इस अवसर पर विद्यालय के भैया बहनों ने रंगारंग नागपुरी झुमर नाच करके सबका मन मोह लिया !उसके बाद विरकेरा गांव के महिला ,पुरुष ने मांदर ढोल के ताल से अपना आदिवासी नाच गान प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया !कार्यक्रम में मुख्य रूप से वनवासी कल्याण केंद्र गुमला के जिला अध्यक्ष श्री बिसु सोरेंग जी ,श्री देवेंद्र लाल उरांव आदि ने भी जनजातीय गौरव दिवस पर अपने विचार व्यक्त किए।मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री गजेंद्र किसान ,आचार्य श्री विकास कुमार साहू , आचार्या श्रीमति दमयन्ती देवी,विद्यालय प्रबंधन समिति के सह सचिव श्री बालमुकुंद सिंह जी सहित सैकड़ों ग्रामीण महिला-पुरुष उपस्थित थे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!