आज का राशिफल, 04 July 2021: इन 4 राशि के जातकों के लिए खास होगा रविवार का दिन, संवर जाएगा भविष्य

राशिफल 04 जुलाई 2021: मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ और मीन राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा आने वाला दिन. जानिए

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

बिजनेस और नौकरी पेशा लोगों के लिए खास रहेगा रविवार का दिन
4 राशियों के सितारे रहेंगे बुलंद, मिलेगा भाग्य का पूरा साथ
वृश्चिक राशि के जातक खुद को मोटिवेटेड महसूस कर सकते हैं

मेष (Aries): सुबह की शुरुआत बहुत अच्छी रहेगी. काम से जुड़ी चीजों में प्रगति धीरे-धीरे देखने को मिलेगी. व्यवसाय से जुड़ा कोई बड़ा मसला आज हल हो सकता है. निवेश के मामले में आपको कोई नई सलाह मिलेगी. जोड़-तोड़कर के काम बना लेंगे.

वृषभ (Taurus): आपको कोई अच्छे काम की सलाह दे सकता है. शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं. समाज में आपको उचित आदर-सम्मान मिलेगा. आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और मजबूत होगा. रोजी रोजगार की दिशा में प्रगति होगी. स्वास्थ्य ठीक रहेगा परंतु लापरवाही बिल्कुल ना बरतें.

मिथुन (Gemini): आपका दिन अनुकूलता से भरा रहेगा. बिजनेस में आगे बढ़ने का दिन है. सरकारी कर्मचारियों के रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. परिवार के किसी सदस्य की परेशानी समझकर उसकी सहायता कर सकते हैं. पुरानी समस्याओं से मुक्ति मिलने का भी दिन है.

कर्क (Cancer): आपके सितारे बुलंद रहने वाले हैं. अच्छे अवसर हाथ लग सकते हैं. प्रॉपर्टी या आर्थिक व्यवहार संबंधित निर्णय सोच समझ कर लें. नौकरी में दिन बहुत अच्छा जाएगा. माता-पिता आपके काम में हाथ बटाने की पूरी कोशिश करेंगे.

सिंह (Leo): आप खुद पर विश्वास रखेंगे और कामों को बड़े अच्छे तरीके से निपटा देंगे. ये सपने साकार करने का सही समय हैं. आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. बिजनेस और कार्यक्षेत्र से जुड़ा रुका हुआ पैसा मिल सकता है. कारोबारी यात्रा में अनुकूल सौदे हो सकते हैं.

कन्या (Virgo): अपनी पसंद या मनमर्जी के कामों के लिए आप उत्सुक होंगे. कुछ खास लोगों से आपकी निकटता बनी रहेगी. आपकी आय आज बढ़ती दिख रही है. योजना बनाकर काम करने से सफल रहेंगे. प्रॉपर्टी संबंधित काम करते समय पेपर्स अच्छी तरह चेक कर लें.

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

तुला (Libra): रविवार का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है. आपकी सकारात्मक सोच आपके भविष्य को संवारने में मदद करेगी. आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी. नए मित्र भी बन सकते हैं. आप घर के सदस्यों की इच्छाओं को समझने की कोशिश में रहेंगे.

वृश्चिक (Scorpio): खुद को मोटिवेटेड महसूस कर सकते हैं. मन में नई चीजों को जानने की उत्सुकता बनेगी. भाग्य भरोसे नहीं रहें, मेहनत पर ध्यान दें. निवेश के प्रस्ताव मिल सकते हैं. पुराने कर्जों से छुटकारा मिलेगा. संतान की शिक्षा संबंधी सफलता से परिवार में उत्सव भरा माहौल रहेगा.

धनु (Sagittarius): आपको कोई महत्वपूर्ण बात पता चल सकती है. भाग्य पूरी तरह से आपके साथ खड़ा है, इसलिए समय का सदुपयोग करें. आकस्मिक लाभ के अवसर मिलेंगे. नया व्यवसाय चाहते हैं तो सावधानी बरतें. युवाओं को नई नौकरी मिल सकती है.

मकर (Capricorn): आपके व्यवहार में पॉजिटिव बदलाव आएंगे. किसी खाने की चीज के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी. कोई नया मोबाइल खरीदने का विचार कर सकते हैं. दुकानदार ग्राहकों से अच्छे से बर्ताव करें. नौकरी में तरक्की के आसार हैं. अपनी योजनाएं और गोपनीय बातें किसी से शेयर न करें.

कुंभ (Aquarius): तरक्की के कुछ नए साधन मिलेंगे. जीवनसाथी या पार्टनर का भरोसा जीतकर काम करें. इनकम अच्छी रहेगी और आपका आत्मविश्वास भी काफी बढ़िया रहेगा. ऑफिस का काम घर पर कर रहे लोगों से सीनियर्स प्रसन्न रहेंगे.

मीन (Pisces): अपने मन की आवाज अवश्य सुनें. आगे बढ़ने के लिए दिन बेस्ट है. भूमि-भवन और वाहन खरीदने का मन बनेगा. पैसों का सोच समझकर इस्तेमाल करें. कोर्ट-कचहरी में चल रहे मामले सुलझेंगे. कारोबारी यात्रा हो सकती है. घर में किसी मांगलिक कार्य संबंधी योजनाएं बनेंगी.

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]