Advertisement

कृषि व कृषि से जुड़े सभी संबंधित विभागों के कामकाज की कलेक्टर ने ली समीक्षा बैठक

कृषि व कृषि से जुड़े सभी संबंधित विभागों के कामकाज की कलेक्टर ने ली समीक्षा बैठक

रबी सीजन में बीज और उर्वरक के वितरण के लिए पुख्ता व्यवस्था करे सुनिश्चितः- कलेक्टर

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

सूरजपुर/कलेक्टर एस.जयवर्धन ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कृषि विभाग व कृषि से जुड़े सभी संबंधित विभागों के कामकाज की समीक्षा करते हुए कहा कि किसानों को लाभान्वित करना और उनकी स्थिति को मजबूत बनाना शासन व प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि राज्य शासन द्वारा दलहन और तिलहन की फसलों को बढ़ावा भी दिया जा रहा है। किसानों को इसका लाभ सुनिश्चित कर दलहन और तिलहन की खेती के लिए उन्हें प्रेरित करें।
कलेक्टर ने किसानों को दलहन-तिलहन एवं सिंचित क्षेत्रों में गेहूं की खेती को प्रोत्साहित करने कहा। उन्होंने कहा कि हम सबकी यह कोशिश होनी चाहिए की किसान ऐसी फसलें उत्पादित करें जिसकी बाज़ार में मांग हो, इससे किसानों को फायदा होगा। कलेक्टर ने कृषि एवं समवर्गीय विभाग के मैदानी अमले द्वारा जिले में चल रहे कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने बैठक के एजेंण्डा बिन्दुओं तथा विभागीय उपलब्धियों के बारे में अधिकारियों से विस्तार से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने समीक्षा के दौरान रबी सीजन में बीज और उर्वरक के वितरण के लिए पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में सभी किसानों ई-केवाईसी करने, के.सी.सी. पंजीयन, फसल बीमा पंजीयन के संबंध में विस्तार से जानकारी ली।
बैठक में उप संचालक कृषि सुश्री सम्पदा पैकरा व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47