ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़

Accident : यात्रियों से भरी बस 50 फीट ऊंचे पुल से गिरी, 3 बच्चों समेत 15 की मौत, 25 जख्मी

खरगोन: मध्य प्रदेश के खरगोन में बड़ा हादसा हुआ है। दसंगा में पुल से एक बस नीचे गिर गई। बस में करीब 70-80 यात्री सवार थे। घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल है। हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई है. वहीं, 25 लोग जख्मी हुए है।मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 तक पहुंच सकता है। हादसे में ड्राइवर, कंडक्टर और क्लीनर की भी मौत होने की सूचना है। मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने हादसे में जान गंवाने वालों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है। बस खरगौन से इंदौर जा रही थी।घटनास्थल पर यात्रियों की चीख-पुकार मची हुई है ।बस को काफी नुकसान पहुंचा है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

हादसे में जख्मी लोग मदद की गुहार लगाते हुए दिखाई दिए। बताया जा रहा है कि ये बस टेमला रोड होते हुए जा रही थी। वहीं, घटनास्थल पर काफी लोगों की भीड़ जुट गई है। स्थानीय लोग खुद बस से लोगों को बाहर निकालने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं, जानकारी मिलते ही खरगोन विधायक रवि जोशी घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं।बस में 40 से अधिक यात्री सवार थे। हादसा दसंगा गांव के करीब हुआ है। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों के साथ मिलकर पुलिस जवान घायलों की मदद करने में लगे हुए हैं।

घटना की सूचना मिलने के बाद विधायक रवि जोशी भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। मौके पर पहुंचे विधायक रवि जोशी से बातचीत में ग्रामीणों ने कहा कि रोजाना बसें ओवरलोड होकर तेज रफ्तार में गुजरती है। कई बार हमने बस वालों को टोका, लेकिन वह लोग दादागिरी करते हैं।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!