ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़

बियर, वाइन के साथ भूलकर भी ना खाएं ये चीजें, पेट में और बन जाएगा जहर!

अगर आप भी शराब या ड्रिंक्स के साथ चिप्स, पिज्जा, चिकन, फ्राईस जैसी चीजें खाते हैं तो आप अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं. वैसे तो शराब सेहत के लिए अच्छी नहीं होती है और ऊपर से उसके साथ ये चीजें खाने से आपके शरीर को ज्यादा नुकसान हो सकता है. इन चीजों में हाई सोडियम (नमक) होता है और शराब के साथ लंबे समय तक इसका सेवन आपके लिए अच्छा नहीं है. लोग ड्रिंक्स का मजा दोगुना करने के लिए ऐसा करते हैं लेकिन ये फूड्स शराब के साथ मिलकर आपके पेट को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं. खासकर तब जब आपको एसिडिटी, गैस जैसी कोई समस्या हो.

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

इस तरह के फूड्स तेल-मसाले और नमक से भरपूर होते हैं जिससे आपको कई दिक्कतें हो सकती हैं. शराब के साथ गलत फूड कॉम्बिनेशन से आपके शरीर में पोषक तत्वों के अब्जॉर्ब करने की प्रक्रिया कम होने लगती है. वास्तव में ज्यादातर लोग इस बात पर ध्यान नहीं देते कि ड्रिंक्स के साथ कई फूड्स उनकी सेहत पर बुरा असर डाल सकते हैं इसलिए यहां आपको उन फू्ड्स के बारे में बता रहे हैं जिनका सेवन शराब के साथ भूलकर भी नहीं करना चाहिए.

शराब के साथ पोर्क और चीज का कॉम्बिनेशन है गलत

शराब के साथ या उसके बाद पोर्क और चीज का कॉम्बिनेशन अच्छा नहीं है. खासकर तब जब आपको एसिडिटी की समस्या हो. अगर आपको ड्रिंक के बाद भूख लग रही हो या कुछ खाने का मन कर रहा हो तो प्रोटीन और फाइबर वाला हेल्दी भोजन का चुनाव करें.

ब्रेड और केक्स

केक, पेस्ट्रीस, ब्रेड और ब्रेड से बनीं चीजों में यीस्ट होता है जिसका सेवन ड्रिंक्स के साथ नहीं करना चाहिए क्योंकि शराब में भी यीस्ट होता है. अगर आप ज्यादा मात्रा में यीस्ट का सेवन करते हैं तो आपका पेट उसे पचा नहीं पाता है जिससे आपका पेट खराब भी हो सकता है.

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

शराब के बाद बिल्कुल ना खाएं डेयरी फूड्स

अगर आप डेली ड्रिंकर हैं और हर रोज बियर और वाइन पीते हैं तो आप अपने पेट पर पहले से ही ज्यादा ही दबाव डाल रहे हैं इसलिए ड्रिंक के बाद आपको डेयरी प्रॉडक्ट्स का सेवन बिलकुल भी नहीं करना चाहिए. शराब के बाद डेयरी प्रॉडक्ट्स का सेवन आपके शरीर को काफी नुकसान पहुंचा सकता है.

ड्रिंक के बाद चॉकलेट ना खाएं

चॉकलेट में मौजूद कैफीन और कोको शराब के साथ मिलकर पेट में गड़बड़ पैदा कर सकते हैं. अगर आपको मीठा खाने का मन कर रहा है तो चॉकलेट और घी-मावे से भरपूर मिठाई की जगह आटे या बेसन से बनी फाइबर वाली हेल्दी मिठाई का सेवन करें.

सोडियम युक्त फूड से दूर रहें

आमतौर पर ज्यादातर लोग शराब के साथ नमकीन, मूंगफली, बर्गर, फ्राईज जैसे हाई सोडियम वाले स्नैक्स को बड़े चाव से खाते हैं. अक्सर पार्टियों में भी ड्रिंक्स के साथ हाई सोडियम वाले फूड प्रॉडक्ट्स परोसे जाते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि ये आपके पाचन तंत्र को बुरी तरह प्रभावित कर सकते हैं नमक की वजह से अक्सर आपको प्यास लगती है जिससे कई बार आप जरूरत और इच्छा से ज्यादा शराब पी लेते हैं. इन फूड्स के साथ शराब का सेवन आपकी सेहत पर बुरा असर डाल सकता है.

शराब के साथ कैंडी जैसी बहुत मीठी चीजें ना खाएं

नमक की तरह ही बहुत ज्यादा मीठी चीजें खाने के बाद भी आपको बहुत ज्यादा प्यास का एहसास होता है. इस स्थिति में अक्सर लोग प्यास बुझाने के लिए पानी की जगह शराब का सेवन करते हैं. इसलिए ड्रिंक्स के साथ और उसके बाद कुछ देर तक बहुत ज्यादा मीठी चीजें नहीं खानी चाहिए.

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!