Advertisement

मुखबीर के सूचना पर पुलिस ने लखनपुर आरोपी से कीमती गांजा एवं अंग्रेजी शराब बरामद कर गिरफ्तार करते हुए न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

ब्यूरो चीफ/सरगुजा// पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज रतन लाल डांगी एवं पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम कांबले तथा अति0 पुलिस अधीक्षक व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अम्बिकापुर चंचल तिवारी के निर्देशन व मार्ग दर्शन पर थाना लखनपुर पुलिस द्वारा नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत शनिवार को लखनपुर निवासी आरोपी राजनारायण जायसवाल आ0 गया प्रसाद जायसवाल, उम्र 53 साल, नगर पंचायत लखनपुर, थाना लखनपुर जिला-सरगुजा को मुखबीर से सूचना प्राप्त होने के आधार पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिसके कब्जे से अवैध रूप से विक्रय करने हेतु रखे 2.950 किलोग्राम गांजा जिसकी कीमत 29500 रूपये एवं मध्यप्रदेश में बिकने वाली अंग्रेजी शराब 06 लीटर 260 मि.ली, जिसकी कीमत 5835 रूपये अंग्रेजी शराब बरामद कर जप्त करते हुए 20 बी एन.डी.पी.एस एक्ट एवं 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत् पृथक-पृथक अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया है। कार्यवाही में थाना लखनपुर के थाना प्रभारी उप0 निरीक्षक शिशिरकांत सिंह, उप निरी. सुरेश चंद मिंज, सउनि आसन राम यादव, प्रआर दिलबोधन सिंह पोर्ते, प्रधान आर. इन्द्रदेव भगत, आर. दशरथ राजवाड़े, विवेक सिंह, दिलसुख लकड़ा, भुनेश्वर लकड़ा, विजय सिंह, आर. शिषनाथ श्याम, इन्द्र प्रताप सिंह, राजेन्द्र प्रसाद सिंह, महिला आरक्षक शहनाज परवीन, ज्योति कुजूर एवं स्टाॅफ सक्रिय रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47