Advertisement

जिले में बनाया जा रहा आयुष्मान वय वन्दना कार्ड

जिले में बनाया जा रहा आयुष्मान वय वन्दना कार्ड

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

धमतरी/ कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी के निर्देशानुसार जिले में 70 साल एवं उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों का आयुष्मान वय वन्दना कार्ड पंजीयन बीते दो दिसम्बर से शुरू हो गया है, जो कि आगामी 30 दिसम्बर तक किया जाएगा। इसके तहत जिले में कुल लक्षित 42 हजार 85 वरिष्ठ नागरिक हैं, जिनका आयुष्मान वय वन्दना कार्ड पंजीयन किया जाना है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.यू.एल.कौशिक ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों का आयुष्मान वय वन्दना कार्ड पंजीयन के लिए उनके निवास के नजदीक विभिन्न तिथियों में शिविर आयोजन कर, चयनित च्वाईस सेंटर ऑपरेटर, स्वास्थ्य कार्यकर्ता के माध्यम से पंजीयन किया जा रहा है। इसके अलावा ऐसे वरिष्ठ नागरिक, जिनका पूर्व में आरएसबीवाय, एमएसबीवाय अथवा एसईसीसी डाटा से आयुष्मान कार्ड बने होने की दशा में भी उन वरिष्ठ नागरिकों का पुनः आयुष्मान वय वन्दना कार्ड पंजीयन अनिवार्य रूप से कराना होगा, तभी उन्हें 5 लाख रूपये तक निःशुल्क स्वास्थ्य बीमा कवर उपलब्ध हो सकेगा। शिविर के एक दिन पूर्व संबंधित क्षेत्र में पंजीयन संबंधी मुनादी कराई जा रही है, ताकि हितग्राहियों को शिविर की जानकारी आसानी से मिल सके। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.यू.एल.कौशिक ने 70 एवं 70 साल से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को अनिवार्य रूप से आयुष्मान वय वन्दना कार्ड पंजीयन कराने की अपील की है। बता दें कि योजना के तहत 70 साल एवं 70 साल से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को 5 लाख रूपये तक की मुफ्त उपचार का लाभ मिलेगा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57