Advertisement

ग्राम पंचायत जुनवानी बना धमतरी विकासखण्ड का 92 वां हर घर जल ग्राम…….

सफलता की कहानी/ग्राम पंचायत जुनवानी बना धमतरी विकासखण्ड का 92 वां हर घर जल ग्राम…….

धमतरी/ धमतरी विकासखण्ड का ग्राम पंचायत जुनवानी इस विकासखण्ड का 92 वां हर घर जल ग्राम बन गया है। बीते दिनों ग्राम पंचायत भवन जुनवानी में ग्राम सभा का आयोजन कर हर घर जल की घोषणा की गयी। इस दौरान सरपंच श्री चौथ राम साहू ने बताया कि उनके गांव में जल जीवन मिशन के तहत लगाए गए नलों से हर घर में नियमित रूप से जल मिल रहा है। उन्होंने बताया कि योजना के संचालन, संधारण हेतु ग्राम में जल गुणवत्ता के लिए 5 महिलाओं को फील्ड टेस्ट किट के माध्यम से जल परीक्षण का प्रशिक्षण दिया गया है। इसके साथ ही ग्राम जल स्वच्छता समिति द्वारा गांव में जल संपत्तियों के रख-रखाव का कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जलकर हेतु 75 रुपये की राशि निर्धारित की गई है। इसी शुल्क से बिजली का बिल, पम्प आपरेटर, इलेक्ट्रिशियन, प्लम्बर को वेतन प्रदान किया जायेगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

ग्राम सभा में बताया गया कि ग्राम पंचायत जुनवानी में जल जीवन मिशन योजना के तहत सभी कार्य पूर्ण हो चुके हैं, ग्राम के सभी घरों में नल जल कनेक्शन हो गया है, ग्राम के कोई घर घरेलू नल कनेक्शन से छूटे नहीं हैं, सभी नलों में पर्याप्त मात्रा में शुद्ध जल प्रदाय हो रहा है, ग्राम सभी शासकीय एवं सार्वजनिक संस्थाओं स्कूल, आंगनबाड़ी, सामुदायिक शौचालय एवं सार्वजनिक भवनों में नल कनेक्शन की व्यवस्था की गई है, पाईपलाईन बिछाने के लिए हुए क्षतिग्रस्त सड़क का मरम्मत हो चुका है, पानी के सप्लाई और नलों के रखरखाव के लिए मासिक जल कर 70 रूपये मासिक लिया जाएगा तथा जल बहिनियों द्वारा साल में कम से कम तीन बार जल परीक्षण का कार्य करेंगी इत्यादि के साथ ही हर घर जल प्रस्ताव पारित कर प्रमाण पत्र प्रदाय किया गया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57