Advertisement

टांगा पासा में अवैध धान पर बड़ी कार्यवाही, 150 कट्टा धान सहित वाहन जब्त

टांगा पासा में अवैध धान पर बड़ी कार्यवाही, 150 कट्टा धान सहित वाहन जब्त

महासमुंद/बसना ब्लॉक के ग्राम टांगा पासा में अवैध धान के कारोबार पर कार्यवाही करते हुए एसडीएम मनोज खांडे और उनकी संयुक्त टीम ने आधी रात में छापामार कार्रवाई की। टीम ने 150 कट्टा अवैध धान, एक ट्रैक्टर और माजदा वाहन जब्त किया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

सूत्रों के अनुसार, भटगांव क्षेत्र के धान कोचिया चंदन पटेल द्वारा जंगल के रास्ते अवैध धान का परिवहन किया जा रहा था। यह धान दलदली क्षेत्र के वन विभाग द्वारा बनाए गए रास्ते से होकर बसना पहुंचाया जा रहा था। ग्रामीणों का कहना है कि धान माफिया ने इस मार्ग को सुगम बनाने के लिए मरम्मत भी कराई थी। इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही के कारण पुलिया धंसने की स्थिति में पहुंच गई है।कार्रवाई के दौरान यह भी पता चला कि चंदन पटेल की कई वाहनें बिना नंबर प्लेट के धान परिवहन में लगी हुई हैं। हालांकि, इस अभियान में टीम केवल एक माजदा वाहन को जब्त करने में सफल रही।अवैध धान और जब्त वाहनों को टांगा पासा के धान खरीदी केंद्र प्रभारी सेवन चौधरी को सुपुर्द कर दिया गया है। एसडीएम ने स्थानीय कोटवार और पटवारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने और अवैध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं।इस कार्रवाई में बसना मंडी उपनिरीक्षक दिनेश यादव, पटवारी देवांगन और अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57