Advertisement

खाद्य विभाग द्वारा की गयी कार्यवाही, अवैध धान-चावल खरीदने वालों पर गिरी गाज

खाद्य विभाग द्वारा की गयी कार्यवाही,अवैध धान-चावल खरीदने वालों पर गिरी गाज

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

गरियाबंद / कलेक्टर श्री दीपक कुमार अग्रवाल के निर्देश पर जिले में अवैध धान-चावल खरीदी बिक्री करने वालों पर खाद्य विभाग लगातार छापेमार कार्यवाही कर रहा है। सहायक खाद्य अध्ािकारी सोनाली ठाकुर ने ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए निर्मल धान खरीदी केन्द्र राजिम से 60 बोरी पी.डी.एस. चावल वजन 30.00 क्विंटल एवं 139 बोरी धान वजन लगभग 55.6 क्विंटल तथा कृष्णा धान खरीदी केन्द्र राजिम से पी.डी.एस. का चावल 13 बोरी वजन 5.77 क्विंटल व 100 बोरी धान वजन लगभग 40 क्विंटल अवैध खरीदी एवं एक समय पर क्रय क्षमता से अधिक क्रय करने, एक से अधिक जींस के क्रय करने के आधार पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत् कार्यवाही करते हुए सम्पूर्ण सामग्री को जप्त कर लिया है। वही दूसरी ओर देवभोग खाद्य निरीक्षक श्री मिनकेतन राणा द्वारा भी मनीष किराना स्टोर्स देवभोग से 7 बोरियों में 3.20 क्विंटल पी.डी.एस. के अवैध चावल खरीदी करने पर जप्ती की कार्यवाही की गई। इसके अतिरिक्त खाद्य निरीक्षक गरियाबंद सुश्री रीतु मौर्य द्वारा भी धान के क्रय क्षमता से अधिक क्रय करने वाले ट्रेडर्स गरीब नवाज कोकड़ी गरियाबंद से 131 बोरी धान वजन 52.4 क्विंटल, परसुली किराना व्यापारी से 119 बोरी धान वजन 47.6 क्विंटल एवं देवांगन ट्रेडर्स नागाबुड़ा से 49 बोरी धान वजन 19.6 क्विंटल तथा 35 बोरी पी.डी.एस. चावल वजन 17.5 क्विंटल की जप्ती की कार्यवाही की गई है।
खाद्य अधिकारी श्री सुधीर गुरू ने बताया कि जिले में आवश्यक वस्तु अधिनियम एवं मण्डी अधिनियम के अधीन अवैध खरीदी बिक्री करने वालों पर लगातार कार्यवाही की जायेगी। साथ ही ऐसे राशनकार्डधारियों की भी पहचान कर जो अपना चावल दुकानों में बेचते हैं के राशनकार्ड निरस्तीकरण की कार्यवाही की जायेगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47