Advertisement

एसडीएम ने किया बरोंडाबाजार और बम्हनी धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण

एसडीएम ने किया बरोंडाबाजार और बम्हनी धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

महासमुंद/ महासमुंद एसडीएम श्री हरिशंकर पैकरा ने आज बरोंडाबाजार और बम्हनी धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्रों पर धान तौलने, किसानों की समस्याओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने धान की गुणवत्ता, तौल प्रक्रिया और स्टॉक के रखरखाव की भी जांच की। उन्होंने केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं जैसे पीने का पानी, छाया और किसानों के बैठने की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा। किसानों से बातचीत में एसडीएम ने उनकी समस्याएं सुनीं और उनका त्वरित समाधान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के हितों के प्रति प्रतिबद्ध है और उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए पूरी तरह प्रयासरत है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57