Advertisement

उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम की समीक्षा बैठक 03 जनवरी को आयोजित

उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम की समीक्षा बैठक 03 जनवरी को आयोजित

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

महासमुंद/ उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु समीक्षा बैठक का आयोजन 03 जनवरी 2025 को प्रातः 11:00 बजे बीआरसी भवन महासमुंद में किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए सभी संबंधित अधिकारियों एवं सदस्यों को अनिवार्य रूप से उपस्थित होने कहा है।
बैठक में प्रमुख एजेंडा के रूप में शत-प्रतिशत साक्षर ग्राम का सत्यापन जिसमें वार्ड स्तर पर 100%, ग्राम स्तर पर 2% एवं विकासखंड स्तर पर 2% सत्यापन पर चर्चा, 10वीं एवं 12वीं अध्ययनरत स्वयंसेवी शिक्षकों का विवरण गूगल शीट में सर्वेयर के माध्यम से संधारित कराने, प्रत्येक परिवार का सर्वेक्षण कर गूगल शीट में प्रविष्टि सुनिश्चित करने, ग्राम पंचायत प्रभारी एवं वार्ड प्रभारी की पहचान कर उल्लास (NILP Portal) में प्रविष्टि के सम्बन्ध में चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही संकुल प्रभारी उल्लास पोर्टल पर स्वयंसेवी शिक्षकों की प्रविष्टि सुनिश्चित करेंगे। प्रत्येक माह के प्रथम सोमवार को ग्राम पंचायत स्तर पर बैठक आयोजित करने, उल्लास केंद्रों में नियमित कक्षाओं के संचालन पर चर्चा तथा कमार’ जनजाति के लिए अलग से उल्लास केंद्रों का पृथक से संचालन की जानकारी दी जाएगी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57