Advertisement

जिले में अब तक 145892.68 मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी

जिले में अब तक 145892.68 मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी

74432 मीट्रिक टन का डीओ जारी, 36143.96 मीट्रिक टन धान का हुआ उठाव

बलरामपुर/ कलेक्टर राजेन्द्र कटारा के मार्गदर्शन में किसानों से सुचारू रूप से धान की खरीदी की जा रही है। जिले में अब तक 49 समितियों में कुल 145892.68 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। जिले के सहकारी समिति कपिलदेवपुर में 25000 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। इसी प्रकार बादा में 16158.40, कुसमी में 30856, जवाहरनगर में 14996.80, कामेश्वरनगर में 58260.40, कोदवा 10404.80, गोपालपुर में 19590, भेंडरी 14186.80, चांदो में 38036.80, जमड़ी में 69512.80, जिगड़ी में 16075.20, जोकापाट (भरतपुर) में 7948.40, डूमरपान में 30726.80, डिण्डो में 40031.20, डीपाडीह में 20490, डोंगरो में 20442, गांजर में 13457.60, त्रिकुण्डा में 41824.80, बगरा में 26239.20, तातापानी में 29967.20, धंधापुर में 38753.60, डौरा में 28666, पस्ता में 16451.20, बड़कागांव में 38764.80, बरतीकला में 39351.20, बरदर में 25270, आरा में 13612.80, बरियों में 35856.80, बलंगी में 24112.80, बलरामपुर में 43378.40, बसंतपुर में 37634.40, भुलसीकला में 12994.40, भंवरमाल में 42674, रामानुजगंज में 30312.40, महाराजगंज में 44766.40, महावीरगंज में 24460.80, विजयनगर में 4009.60, रघुनाथनगर में 29574.40, रनहत में 34569.20, राजपुर में 51071.20, दोलंगी 21883.20, रामचन्द्रपुर में 24903.60, रामनगर में 40977.20, वाड्रफनगर में 27834, स्याही में 86871.60, विरेन्द्रनगर में 41209.60, सरना में 33419.60, सेवारी में 35894.80एवं सामरी में 9814.80 क्विंटल धान किसानों से खरीदी की गयी है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

25946 किसानों को किया गया पैसे का भुगतान

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा खरीफ वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर जिले के 49 धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों से धान की खरीदी की जा रही है। जिले में 50 हजार से अधिक किसान धान विक्रय के लिए पंजीकृत है। जिले में अब तक 145892.68 मीट्रिक टन गुणवत्तायुक्त धान पंजीकृत किसानों से खरीदी की गई है। साथ ही अब तक 74432 मीट्रिक टन का डीओ जारी हो चुका है और 36143.96 मीट्रिक टन धान का उठाव भी हो चुका है। राज्य शासन द्वारा किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल एवं प्रति एकड़ 21 क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है। और धान विक्रय के 72 घंटे के भीतर किसानों के बैंक खाते में राशि प्राप्त हो रही है। जिसमें अब तक 25946 किसानों को पैसे का भुगतान किया जा चुका है।

अवैध धान के परिवहन पर की जा रही निरंतर कार्यवाही

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन प्रक्रिया के दौरान अवैध धान भंडारण और परिवहन पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर राजेंद्र कटारा के मार्गदर्शन में जिले में सूचना तंत्र को मजबूत बनाते हुए अवैध परिवहन की हर सूचना पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। खाद्य अधिकारी ने जानकारी दी है कि धान के अवैध परिवहन को रोकने के लिए जिले में 21 चेकपोस्ट बनाए गए हैं और कुल 34 प्रकरण बनाए गए जिसमें से 1469.20 क्विंटल धान एवं 33 वाहन जप्त किया गया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57