Advertisement

महतारी वंदन योजना मे पात्र हितग्राहियो को ही मिलेगा लाभ- कलेक्टर

महतारी वंदन योजना मे पात्र हितग्राहियो को ही मिलेगा लाभ- कलेक्टर

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

महासमुंद/ महतारी वंदन योजना मे पात्र हितग्राहियो को ही लाभ मिलेगा। जो नियम विरुद्ध और अनैतिक तरीके से योजना का लाभ ले रहे है उन पर वसूली की करवाई की जाएगी साथ ही नियमानुसार कारवाई की जाएगी। कलेक्टर श्री विनय लंगेह ने इस संबंध मे महिला बाल विकास विभाग को निर्देश दिए है। कतिपय न्यूज़ पोर्टल्स द्वारा इस संबंध मे समाचार प्रसारित कर 25 जनवरी तक ऐसे अपात्र हितग्राहियो से स्वेच्छा पूर्ण तरीके से राशि जमा करने के संबंध मे कलेक्टर द्वारा आदेश जारी करने का हवाला दिया गया है। महिला बाल एवं विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी श्री समीर पाण्डेय ने बताया कि कलेक्टर द्वारा इस संबंध मे कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। ये योजना के नियमानुसार एवं सुचारु संचालन के लिए निर्देश था। उन्होंने बताया कि महासमुंद जिले में विभाग द्वारा महतारी वंदन योजना अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रत्येक प्राप्त आवेदन का सूक्ष्म परीक्षण कर अभिलेख संधारित करने के समान्य निर्देश स्थानीय स्तर पर दिये गये है। उन्होंने कहा कि अपात्र पाये गये हितग्राहियों का तत्काल खाता बंद कर वसूली की राशि शासन द्वारा निर्धारित खाते में स्थानांरित किया जायेगा एवं नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। इस विषय में वर्तमान में पृथक से शासन द्वारा कोई आदेश जारी नहीं किया गया है,ना ही ऐसी कोई निर्धारित तिथि तय किया गया है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57