Advertisement

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 11 पी.व्ही.टी.जी परिवारों को सौंपे आवास की चाबियां

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 11 पी.व्ही.टी.जी परिवारों को सौंपे आवास की चाबियां

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

महासमुंद/ विशेष पिछड़ी जनजातियों के लोगों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज महासमुंद प्रवास के दौरान केन्द्र सरकार की विशेष योजना ‘पीएम जनमन’ के तहत विशेष पिछड़ी जनजातियों (पी.व्ही.टी.जी.) के 11 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गृह प्रवेश की चाबियां सौंपी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए आवास निर्माण उनकी मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। यह पहल उनके जीवनस्तर में सुधार, सुरक्षित आवास, और सामाजिक सशक्तिकरण सुनिश्चित करती है, जिससे वे समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें और बेहतर भविष्य की ओर बढ़ सकें। कार्यक्रम में उन्होंने महासमुंद विकासखंड के 5 और बागबाहरा विकासखंड के 6 पी.व्ही.टी.जी. परिवारों को लाभान्वित किया गया। जिसमें महासमुंद विकासखंड से श्रीमती कुमारी, ग्राम पंचायत मोंगरा, श्रीमती श्यामा कमार, ग्राम पंचायत मोंगरा, श्रीमती शांति बाई, ग्राम पंचायत मोंगरा, श्रीमती बुधियारिन कमार, ग्राम पंचायत लगराखुर्द, काशीराम कमार, ग्राम पंचायत मामाभांचा शामिल है इसी प्रकार से बागबाहरा विकासखंड से लाभान्वित परिवार हैं जिसमें श्रीमती सुशीला बाई कमार, ग्राम पंचायत धरमपुरा, श्रीमती गनेशिया कमार, ग्राम पंचायत धरमपुरा, श्रीमती मेहतरीन बाई कमार, ग्राम पंचायत धरमपुरा,श्रीमती सरस्वती, ग्राम पंचायत मोहदी, श्रीमती आसवती, ग्राम पंचायत मोंहदी काशीराम कमार शामिल है। कार्यक्रम में लाभान्वित परिवारों ने मुख्यमंत्री और केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। यह योजना न केवल आवास प्रदान करती है, बल्कि सामाजिक और आर्थिक समावेशन को भी प्रोत्साहित करती है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57