Advertisement

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिले नवकिरण के चयनित युवा, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिले नवकिरण के चयनित युवा, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

महासमुंद/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज नवकिरण अकादमी के चयनित युवा उत्साह पूर्वक मिले। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर उन्हें सफलता के लिए बधाई दी। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा इस नवाचार को युवाओं के लिए एक प्रेरणादायक पहल बताते हुए इसकी सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रयास युवाओं को बेहतर दिशा प्रदान करने और उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन महासमुंद द्वारा जिला खनिज न्यास निधि संस्थान मद से कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में जिला में प्रतियोगी परीक्षाओं का वातावरण निर्माण करने एवं तैयारी कर रहे युवाओं को बेहतर दिशा प्रदान करने के उद्देश्य को लेकर नवाचार करते हुए कार्य एजेन्सी जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद के दिशा निर्देश पर निःशुल्क नवकिरण अकादमी प्रतियोगी कक्षाएं एवं नवकिरण जिला ग्रंथालय संचालित हो रही है। 1 नवंबर 2019 से जुलाई 2024 तक 3417 अभ्यर्थियों को लाभान्वित किया गया है। वर्तमान में नवकिरण अकादमी अध्ययनरत अभ्यर्थियों की संख्या 369 एवं ग्रंथालय से लाभान्वित अभ्यर्थियों की संख्या 549 है। अब तक नवकिरण अकादमी से विभिन्न परीक्षा में 405 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57