Advertisement

स्वरोजगार से सक्षम व स्वावलंबी बने ग्रामीण महिलाएं – डॉ. एकता लंगेह

स्वरोजगार से सक्षम व स्वावलंबी बने ग्रामीण महिलाएं – डॉ. एकता लंगेह

महिलाओं को सिलाई मशीन दिया गया

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

महासमुंद/ ग्राम खरोरा में समाजसेवी डॉ. एकता लंगेह जी के मार्गदर्शन में जागरूकता कार्यक्रम व हुनर सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया। जिसमें ग्राम खरोरा की महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर डॉ. एकता ने ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से सक्षम व स्वावलंबी बनने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपनी क्षमता को पहचानने और इसे विकसित करने के लिए प्रयासरत रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि सिलाई आजीविका का एक बहुत छोटा माध्यम है, लेकिन इससे हम स्थायी स्वरोजगार की तरफ बढ़ सकते हैं। अगर महिलाएं एकजुट और समूह के माध्यम से काम करें तो बड़े परिणाम आएंगे। यह महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सार्थक कदम है। साथ ही आस्था वुमैन संस्था को महिलाओं को प्रशिक्षित करने हेतु सिलाई मशीन भेंट किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती सुनीता चंद्राकर ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं में जागरूकता की कमी के कारण आगे नहीं बढ़ पाती। इस दिशा में संस्था के माध्यम से जागरूक कर महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने हेतु भरपूर प्रयास करेंगी। तारिणी चंद्राकर द्वारा शासन की विभिन्न रोजगार मूलक योजनाओं की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा अनेक तरह की योजनाएं संचालित की जा रही है जिसका लाभ उठाएं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से आस्था संस्था अध्यक्ष विपिन मोहंती, प्रतिभा गिरी, शबनम, सुनील श्रीवास्तव व बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित थी। कार्यक्रम का संचालन अदिति चंद्राकर व आभार सरपंच श्रीमती सुनीता चंद्राकर द्वारा किया गया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47