Advertisement

आरबीसी 6-4 के प्रकरणों में समय पर जाँच कर पीड़ितों को लाभान्वित करेंःकलेक्टर

चैतुरगढ़ में मंदिर तक विद्युतीकरण के लिए सर्वे करने के दिए निर्देश

दूरस्थ क्षेत्रों के हितग्राहियों का नेटवर्क वाले स्थानों में शिविर लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश

कलेक्टर ने समय सीमा की बैठक लेकर विभागीय कार्यों की समीक्षा की

राजस्व प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण के दिये निर्देश

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कोरबा/ कलेक्टर अजीत वसंत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा अंतर्गत अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय कामकाजों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने आरबीसी 6-4 अन्तर्गत प्रकरणों में पीड़ितों को लाभान्वित करने हेतु प्रकरणों की समय पर जाँच कर सभी रिपोर्ट संलग्न कर पोर्टल में अपलोड करने के निर्देश दिए। उन्होंने तहसीलदारों को पोस्टमार्टम और पटवारी प्रतिवेदन समय पर प्राप्त करते हुए एसडीएम को संबंधित पुलिस अधिकारियों से चर्चा कर प्रकरणों का निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने मृत्यु दिनाँक से सात दिवस के भीतर प्रकरण दर्ज करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री वसंत ने जिले में 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों का वयवंदन आयुष्मान कार्ड बनाने के कार्य की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया गया कि मोबाइल नेटवर्क वाले स्थान पर शिविर लगाकर सभी पात्र वरिष्ठ नागरिकों का कार्ड बनाया जाएं। उन्होंने जनपद मुख्यालयों में भी शिविर लगाने और कार्ड बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने खाद्य और समाज कल्याण विभाग को मृत व्यक्तियों के नाम पेंशन और राशन कार्ड से विलोपित करने के निर्देश दिए। उन्होंने एक सप्ताह के भीतर वंचित व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि जो शिक्षक संकुल समन्वयक नहीं बनाना चाहते उन्हें मुक्त कर अन्य को जिम्मेदारी दी जाए। उन्होंने लंबे समय से अनुपस्थित शिक्षकों पर एक माह के भीतर विभागीय जांच कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अविद्युतीकृत बसाहटों के घरों में विद्युतीकरण हेतु की जा रही कार्यवाही की समीक्षा की। कलेक्टर ने डीएमएफ से प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त होने के पश्चात कार्य प्रारंभ करने तथा पाली के चैतुरगढ़ में बस स्टॉप और मंदिर स्थल तक विद्युतीकरण के सम्बंध में विद्युत विभाग को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने चैतुरगढ़ बस स्टॉप से मंदिर तक विद्युतीकरण हेतु सर्वे के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने संजय नगर रेलवे फाटक में अंडर पास निर्माण कार्य की प्रगति, पीएमजनमन, चिर्रा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में आई मांग के संबंध में निर्देश दिए गए। उन्होंने वाहन स्क्रैप की जानकारी रायपुर प्रेषित करने, सखी वन स्टॉप सेंटर,पाली-कटघोरा एनएच किनारे गौशाला निर्माण, वृद्धाश्रम की स्थिति, मुख्यमंत्री के जिला प्रवास के दौरान की गई घोषणा पर की गई कार्यवाही की समीक्षा की गई। बैठक में कलेक्टर ने अंत्यावसायी विभाग अंतर्गत ऋण लेकर राशि जमा नहीं करने वालों पर वसूली की कार्यवाही संबंधित तहसीलदारो के सहयोग से करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने तहसीलदारो से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने सीमांकन के प्रकरणों पर कार्यवाही करने और राजस्व प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत शिशु संरक्षण माह में शामिल होकर इस अभियान को सफल बनाने और अपने आसपास के लोगों को जागरूक करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। बैठक में निगम आयुक्त श्री आशुतोष पांडेय, जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57