Advertisement

जिले में डीएमएफ के माध्यम से किए जा रहे अनेक विकास कार्य, जिलेवासियों को मिलेगा लाभ

जिले में डीएमएफ के माध्यम से किए जा रहे अनेक विकास कार्य, जिलेवासियों को मिलेगा लाभ

शिक्षा व्यवस्था में गुणात्मक सुधार, शैक्षणिक भवनों के बेहतर बनाने, दुर्गम क्षेत्रो में आवागमन की सुगम व्यवस्था हेतु किए जाएंगे अनेक कार्य

रनई में पुल, स्थायी शैक्षणिक भवन हेतु सामुदायिक भवन बनाने की दी गई स्वीकृति

हाथी से होने वाले नुकसान से राहत, बच्चों को सकारात्मक वातावरण में पढ़ाई का मिलेगा लाभ

33 शालाओं में प्रार्थना शेड, 36 विद्यालयों में साइकल स्टैंड होगा तैयार

पॉलिटेक्निक कॉलेज कोरबा में 132.04 लाख की लागत से अनेक निर्माण व मरम्मत कार्यो की दी गई स्वीकृति

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कोरबा /जिला प्रशासन द्वारा जिला खनिज न्यास मद द्वारा करोड़ो की राशि से जिले में अनेक विकास कार्य किए जा रहे हैं। जिनमें स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा व्यवस्था में गुणात्मक सुधार एवं शैक्षणिक भवनों को बेहतर बनाने हेतु अनेक निर्माण एवं मरम्मत कार्य, पहुँचविहीन क्षेत्रों में सड़क व पुल-पुलिया निर्माण, सहित अन्य कार्य किया जा रहा है। इन कार्यों के पूर्ण होने से स्कूल व कॉलेज के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
इसी कड़ी में कलेक्टर अजीत वसंत द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत 33 प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओ में प्रार्थना शेड हेतु 2.90 करोड़, 36 हाई एवं हायर सेकंडरी स्कूल में सायकल स्टैंड निर्माण कार्य हेतु 2.26 करोड़ की राशि जारी की गई है। इसमें ग्राम पंचायत को क्रियान्वयन एजेंसी बनाया गया है। जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखण्ड के दूरस्थ ग्राम पंचायत साखों के आश्रित बसाहट रनई में आवागमन की सुगम व्यवस्था हेतु लगभग 35 लाख से पुल निर्माण एवं आस पास के बसाहट के बच्चों के लिए स्थायी शैक्षणिक संस्थान की व्यवस्था के तहत सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 20 लाख की स्वीकृति दी गई है। बसाहट में पुल व सामुदायिक भवन बन जाने से आमजनो को हाथी से होने वाले जान माल की नुकसान से राहत मिलेगी साथ ही बच्चे सकारात्मक वातावरण में पढ़ाई का लाभ ले सकेंगे। पुल निर्माण के लिए वन विभाग को निर्माण एजेंसी नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व कलेक्टर द्वारा इस क्षेत्र का दौरा किया गया था। इस दौरान क्षेत्र की ग्रामीणों द्वारा कलेक्टर के समक्ष कई मांगे रखी गई थी। इसी तरह पोड़ी उपरोड़ा विकासखण्ड के ग्राम मढ़ोढा से मातिन रोड के लिए 98 लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस सड़क के बनने से पांच गांव में कनेक्टीविटी होने के साथ ही मातिन दाई मंदिर तक श्रद्धालुओं का आवागमन आसान हो जायेगा।
डीएमएफ अंतर्गत पॉलिटेक्निक कॉलेज कोरबा के मुख्य भवन एवं छात्रावास भवन में विभिन्न रेनोवेशन कार्य पूर्ण करने हेतु 132.04 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। जिसके अंतर्गत पॉलिटेक्निक कॉलेज के मुख्य भवन में प्लिंथ प्रोटेक्शन एवं पेसेज फ्लोरिंग कार्य हेतु 11.55 लाख, दरवाजा एवं खिड़कियों का उन्नयन कार्य हेतु 11.39 लाख, मुख्य भवन के वर्कशॉप का रेनोवेशन एवं प्रसाधन कक्ष का उन्नयन कार्य एवं छज्जा मरम्मत कार्य हेतु 13.65 लाख, मुख्य भवन के 03 कक्ष (02 कक्षों में) मुम्टी एवं प्रथम तल में स्थित ग्रंथालय कक्ष का रेनोवेशन कार्य हेतु 18.74 लाख, छात्रावास भवन के प्रसाधन कक्ष का रेनोवेशन कार्य हेतु 14 लाख, छात्रावास भवन में फ्लोरिंग, पैरापेट वॉल, रुफ सिपेज उपचार एवं पेटिंग कार्य हेतु 13.72 लाख एवं छात्रावास भवन के दरवाजा एवं खिड़कियों का रेनोवेशन हेतु 14.55 लाख, बालक छात्रावास व सी टाइप क्वार्टर तक पहुँच मार्ग में बीटी नवीनीकरण कार्य हेतु 18.11 लाख एवं मुख्य सड़क से कॉलेज भवन व वर्कशॉप तक वीटी नवीनीकरण तथा मजबूतीकरण कार्य हेतु 16.33 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है। उच्च शिक्षा अंतर्गत मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में सेल्फ सपोटेड डोम और किचनशेड निर्माण हेतु 75 लाख की स्वीकृति दी गई है, इससे 250 विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। साथ ही जिले के 6 महाविद्यालयों में डेस्कटॉप व ड्यूल डेस्क प्रदाय हेतु 64 लाख, आईटीआई पाली के मरम्मत हेतु 40 लाख की स्वीकृति दी गई है। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान कोरबा में 68.88 लाख की राशि से अनेक निर्माण कार्य किए जाएंगे। जिसमें डाइट भवन में वाहनों के लिए पार्किंग शेड निर्माण हेतु 2.62 लाख, आरसीसी डेन का निर्माण कार्य 9.86 लाख, भवन के प्रशिक्षण केंद्र का रेनोवेशन कार्य हेतु 11.59 लाख, संस्थान के बालक छात्रावास भवन 13.23 लाख व बालिका छात्रावास भवन का रेनोवेशन कार्य हेतु 12.95 लाख एवं संस्था के मुख्य भवन के मरम्मत हेतु 18.63 लाख की स्वीकृति जारी की गई है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57