Advertisement

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने कार्यालय के विभिन्न शाखाओं का किया औचक निरीक्षण

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने कार्यालय के विभिन्न शाखाओं का किया औचक निरीक्षण

अनुपस्थित 86 अधिकारी-कर्मचारियों को मिलेगा नोटिस

महासमुन्द/ कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज सुबह ठीक 10 बजे जिला कार्यालय के विभिन्न शाखाओं का औचक निरीक्षण किया और अनुपस्थित 86 अधिकारी-कर्मचारियों को नोटिस देने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री लंगेह ने इस दौरान कार्यालयों में उपस्थिति, कार्यप्रणाली, और जनसेवा से जुड़े कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कार्यालयीन समय में कई अधिकारी और कर्मचारी अपनी ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए, जिससे कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की। सभी कर्मचारियों को दैनिक उपस्थिति पंजीयक आते ही हस्ताक्षर करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि शासन की मंशानुरूप समय पर कार्यालय पर पहुंचे और जनता को आवश्यक सेवाएं सुलभता से प्रदान करें। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आवश्यकतानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही भी की जाएगी। साथ ही अपर कलेक्टर को प्रति सप्ताह औचक निरीक्षण करने कहा। इस दौरान पर अपर कलेक्टर रवि कुमार साहू, डिप्टी कलेक्टर आशीष कर्मा मौजूद थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कलेक्टर न्यायालय, एनआईसी, अपर कलेक्टर, चिप्स, निर्वाचन शाखा, स्थापना शाखा, कोषालय, खाद्य, भू-अधीक्षक, आदिवासी, आबकारी, खनिज सहित कलेक्ट्रेट के सभी शाखाओं का निरीक्षण कर उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया। उन्होंने कार्यालयों में सफाई व्यवस्था, रिकॉर्ड प्रबंधन, और जनसेवा के कार्यों को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कर्मचारियों को समय पर कार्यालय पहुंचने और जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने का निर्देश दिया। लंगेह ने कहा कि सरकारी अधिकारी और कर्मचारी जनता के प्रति जवाबदेह हैं और उनकी समस्याओं का समाधान करना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यालय प्रमुखों को निर्देशित किया कि वे नियमित रूप से उपस्थिति और कार्यक्षमता की समीक्षा करें।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57