Advertisement

सरायपाली और भंवरपुर में अवैध धान भण्डारण और परिवहन पर कार्रवाई, 340 पैकेट धान जब्त

सरायपाली और भंवरपुर में अवैध धान भण्डारण और परिवहन पर कार्रवाई, 340 पैकेट धान जब्त

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

महासमुंद/ सरायपाली और भंवरपुर उपतहसील में अवैध धान भण्डारण और परिवहन के खिलाफ राजस्व और मंडी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। शनिवार को राजस्व और मंडी की संयुक्त टीम ने तीन अलग-अलग मामलों में कुल 340 पैकेट धान जब्त किया। पहला मामला ग्राम बिजराभांटा (सागरपाली) का है, जहां सुकदेव पिता मस्तराम के बाड़ी में सिरमौती पति वेणुलाल द्वारा बाहर से 180 पैकेट धान लाकर भण्डारित किया गया था। मंडी अधिनियम के उल्लंघन की सूचना पर राजस्व और मंडी की संयुक्त टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इन धानों को जब्त कर लिया।दूसरी घटना ग्राम खोगसा में हुई। जहां पिकअप वाहन में 80 पैकेट धान का अवैध परिवहन किया जा रहा था। इस वाहन को संयुक्त टीम ने रोककर जांच की। जांच में वाहन पर लदा धान अवैध पाया गया, जिसे मंडी अधिनियम के तहत जप्त कर भंवरपुर उपमंडी में सुरक्षित रखा गया। इसी प्रकार सरायपाली विकासखंड के ग्राम गिरसा में एक किसान के घर में अवैध रूप से धान खपाते हुए पिकअप वाहन पकड़ा गया। इसमें 80 कट्टा धान लदा हुआ था, जिसे मंडी अधिनियम के तहत जब्त कर मंडी को सौंपा गया। प्रशासन ने तीनों मामलों में मंडी अधिनियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। जिला प्रशासन और मंडी विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध धान परिवहन और भण्डारण पर उनकी कड़ी नजर है और ऐसी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57