18 मई 2021 को 4:00 बजे करीब रायपुर से गढ़वा जा रही महिंद्रा की यात्री बस क्रमांक CG19F0272 उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गुमगा के समीप सुबह 4:00 बजे करीब जैसे ही पहुंची है सामने से आ रही ट्रक को साइड देने के चक्कर में वाहन चालक का बस पर से नियंत्रण हट गया और अनियंत्रित गति की बस बाई ओर खाई में जा गिरी।
बस के गिरते ही वाहन में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई । इसी बीच किसी ने 108 पर कॉल किया व पुलिस को घटना की सूचना दी। 15 मिनट के भीतर 108 की टीम ईएमटी कृष्णा श्रीवास व उदयपुर पुलिस थाना प्रभारी अलरिक लकड़ा एएसआई अजित मिश्रा राजेन्द्र प्रताप सिंह तथा आरक्षक सचिन बड़ा के नेतृत्व में मौके पर पहुंचे तथा घायलों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला।
108 वाहन घायलों के लिए संजीवनी का काम करते हुए घायलों में से 9 लोगों को आवश्यक प्राथमिक चिकित्सा देते हुए पहली बार में अस्पताल पहुंचाया गया जिसमें तीन गंभीर रूप से घायल भी शामिल थे।
नाममात्र की हुई कार्यवाही
ग्राम धरतीपारा में पिछले कई वर्षो से संचालित अवैध बंगला इंट भट्टा पर छापेमारी कर लगभग 62000 हजार ईंट अलग अलग भट्ठों से जब्त किया गया है। जब्त किए गए ईट का बाजार मूल्य लाखों रुपए बताया जा रहा है। SDM ने केवल तीन अवैध भट्टो पर छापेमारी की है। जबकि बताया जा रहा है कि क्षेत्र में कई अवैध ईंट भट्टे बेधड़क संचालित हो रहे हैं।
हताहतों की संख्या ज्यादा होने पर उदयपुर 108 की टीम दूसरी बार घायलों को लेने घटना स्थल रवाना हुई तथा लखनपुर के 108 की टीम को भी बुलाया गया दोनों एम्बुलेंस के माध्यम से 11 लोगों को फिर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।
घटना कि सूचना पर उदयपुर हॉस्पिटल के युवा डॉ अर्पित सिंह पहले से तैयारी पर थे इनके साथ स्टॉफ नर्स अंजना भगत व पिंकी खलखो घायलों के पहुंचने के बाद सबसे पहले गम्भीर मरीजों को प्राथमिक चिकित्सा प्रदान किये इसके बाद इनके द्वारा अन्य घायलों का भी प्राथमिक उपचार किया गया।
इसमें से दो यात्रियों कन्धा खिसका हुआ था , एक यात्री का हाथ टूट गया था तथा एक व्यक्ति के सिर में तथा अन्य घायलों के सिर पैर पीठ व हाथ मे चोटें आई थी ।
गम्भीर रूप से घायलों में से तीन लोगों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया घायलों को उदयपुर के 108 के माध्यम से पायलट कृष्णा कुमार व ईएमटी कृष्णा द्वारा सकुशल जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया।
घटना की सूचना पर उदयपुर तहसीलदार सुभाष शुक्ला सुबह 5 बजे अस्पताल पहुंचे तथा तथा घायलों का हाल चाल जानने के बाद घटना स्थल के लिए रवाना हुए । वहाँ पहुंच कर सुरक्षित यात्रियों से चर्चा किये। उदयपुर उप सरपंच शेखर सिंह भी अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दुर्घटना में सुरक्षित शेष बचे यात्रियों व हल्की चोट वाले मरीजों को दूसरी बस से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया है।











