Advertisement

स्वामी विवेकानंद युवाओं का प्रेरणास्रोत – डॉ. एकता लंगेह

स्वामी विवेकानंद युवाओं का प्रेरणास्रोत – डॉ. एकता लंगेह

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

महासमुंद/ महाप्रभु वल्लाभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद में स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर युवा दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. एकता लंगेह शामिल हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं सरस्वती वंदन से किया गया। कार्यक्रम को मुख्य अतिथि डॉ. एकता लंगेह ने छत्तीसगढ़ी भाषा में सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में जकड़ा जा रहा है। साथ ही साथ मोबाइल की चपेट में आ आ रहा है। उन्होंने युवकों को नशे और इंटरनेट से दूरी बनाने के लिए कहा। स्वामी जी के चरित्र, विचार धारा को ग्रहण कर उनके द्वारा बताये गये मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के सास्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा मेधावी छात्रों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।उक्त कार्यक्रम में अध्यक्ष के रूप पवन पटेल एवं श्री रमेश साहू, प्राचार्य, तारिणी चंद्राकर व शिक्षकगण, धात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57