Advertisement

सफलता की कहानी प्रधानमंत्री आवास के तहत अनिता का पक्का मकान का सपना हुआ पूरा

मुख्यमंत्री के हाथों मकान की चाबी लेकर की गृहप्रवेश

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

धमतरी/ महानदी के तट पर बसे ग्राम रूद्री की श्रीमती अनिता साहू का कभी सपना हुआ करता था, पक्के मकान में रहने का। क्योंकि कच्चे मकान में दिक्कतें ज्यादा और आराम कम था। दिनभर की मजदूरी कर घर पर लौटने पर कभी छत से पानी टपकने का डर तो कभी कीडे-मकोड़े और जीव-जंतुआें का खतरा सताता था। अनिता बतातीं हैं कि रोजी-मजदूरी कर वह अपना और परिवार का भरण-पोषण करतीं हैं और उनके पति भी सामान्य मजदूर हैं और इस मुफलिसी के दौर में अपना आशियाना बनाना, यह संभव हो सका प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना से।
अनिता बतातीं हैं कि ग्राम पंचायत से प्रधानमंत्री आवास योजना की जानकारी से मिलते ही, उन्होंने आवेदन दिया और उन्हें पक्का मकान मिल गया। बीते दिनों प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय का धमतरी जिला प्रवास था, जिसमें अन्य हितग्राहियों के साथ श्रीमती अनिता साहू को भी अपने अपने सपनों के आशियाने की चाबी मुख्यमंत्री के हाथों मिलीं, अनिता काफी प्रसन्न नजर आ रहीं हैं। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री साय का धन्यवाद ज्ञापित किया कि योजना के तहत उनके पक्के आवास का सपना पूरा हो गया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57