Advertisement

पाली महोत्सव की तैयारी हेतु जनप्रतिनिधियों की हुई बैठक

पाली महोत्सव की तैयारी हेतु जनप्रतिनिधियों की हुई बैठक

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कोरबा/कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन में सीईओ जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग ने जिले में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर दो दिवसीय पाली महोत्सव के सफल आयोजन के लिए कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बुधवार को जनप्रतिनिधियों की बैठक ली । बैठक में पाली महोत्सव की तैयारी और सफल आयोजन के लिए जनप्रतिनिधियों ने कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर दो दिवसीय पाली महोत्सव का आयोजन ग्राम पंचायत केराझरिया के मैदान में किया जायेगा।
जनप्रतिनिधियों ने सुझाव दिए कि महोत्सव में स्थानीय लोक कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शन के ज्यादा अवसर देना चाहिए। दर्शक दीर्घा में महिलाओं के बैठने के लिए अलग से स्थान आरक्षित किया जाए। महोत्सव में ग्रामीणों के लिए पर्याप्त पेयजल और अस्थाई शौचालय की व्यवस्था की जाए। पाली महोत्सव के संबंध में फ्लेक्स आदि से प्रचार प्रसार पूर्व से ही किया जाए।
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिव कला कंवर, जिला पंचायत सदस्य, केराझरिया सरपंच ,विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि सहित अपर कलेक्टर श्री मनोज कुमार बंजारे उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57