Advertisement

सूरजपुर : विकासखण्ड ओड़गी के ग्राम करौटी बी में नाबालिक का रूका विवाह

विकासखण्ड ओड़गी के ग्राम करौटी बी में नाबालिक का रूका विवाह

टीम के डर से मण्डप उखाड़ कर भागे घर के लोग
सूरजपुर/ओडगी 07 मार्च 2021/ कलेक्टर  रणबीर शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक  राजेष कुकरेजा के निर्देशन में जिला कार्यक्रम अधिकारी  चन्दबेश सिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन में बाल विवाह की सूचना मिलते तत्काल कार्यवाही की जा रही हैं। ग्रामीणों द्वारा सूचना प्राप्त हुई की ओड़गी विकासखण्ड के ग्राम-करौटी बी मंे दो नाबालिक लड़कियों का विवाह कराया जा रहा है। जिला कार्यक्रम अधिकारी  चन्द्रबेश सिंह सिसोदिया के द्वारा संयुक्त टीम को जिला बाल संरक्षण अधिकारी मनोज जायसवाल के नेतृत्व में तत्काल मौंके पर भेजा गया। जहां विवाह स्थल में पहुंचने पर दस्तावेज परीक्षण पर पाया गया कि बालिका का उम्र मात्र 16 वर्ष हो रहा है। समझाईष देने पर परिजन एवं ग्रामीण मानने को तैयार नहीं थे। जिस पर सभी को बताया गया कि यह कानूनन अपराध माना जायेगा और जेल और जुर्माना दोनों हो सकता है। तब बड़ी मशक्कत के बाद परिजन विवाह नहीं करने को राजी हुए। मौंके से लड़के पक्ष से जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने बात किया तो पता चला कि लड़का भी 20 वर्ष का है। उन्हें भी फोन से समझाईस दी गई एवं बारात नहीं लाने की हिदायत दी गई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

   सूचित दूसरे घर में टीम गई तो वहां मण्डप उखाड़ दिया गया था और यह पता चल जाने के कारण की विवाह रूकवाने टीम गांव में आई है। सभी घर छोड़ कर कहीं चले गये थे। बालिका भी घर पर नहीं थी। बहुत प्रयास करने के बाद भी कोई घर पर नहीं आया। मौंके पर उपस्थित सरपंच को बालिका एवं उनके परिजन को सूरजपुर भेजने की समझाईष दी गई।

  बाल विवाह रोकने टीम में जिला बाल संरक्षण अधिकारी मनोज जायसवाल, पर्यवेक्षक मनीषा निराला, जिला बाल संरक्षण इकाई से सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती अंजनी साहू, सरपंच श्रीमती शीतल पैकरा, चैंकी प्रभारी चेन्द्रा अराधना बनौदे, प्रधान आरक्षक अनिल कुमार आरक्षक रामकुमार सिंह, शुशिला मिश्रा, आउटरिच वर्कर पवन धीवर, चाईल्ड लाईन से राधा यादव एवं अनवरी खातुन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47