Advertisement

आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करेः कलेक्टर

नगरीय निकाय/त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन की तैयारी की कलेक्टर ने की समीक्षा

नोडल अधिकारियों को दिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश

निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ मतदान और मतगणना कराने के दिये निर्देश

संवेदनशील मतदान केंद्रों पर नजर बनाये रखने तथा कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने के निर्देश

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कोरबा / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत ने आज नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 अंतर्गत मतदान और मतगणना हेतु आवश्यक व्यवस्था को लेकर नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि निर्वाचन के कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। सभी व्यवस्था निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के तहत सुनिश्चित करते हुए जिले में पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ मतदान और मतगणना कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने निर्वाचन के दौरान प्राप्त होने वाली शिकायतों को पंजी में दर्ज करते हुए त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि शिकायत शाखा को सूचना प्राप्त होने पर टीम संबंधित स्थान पर अलग से जाये और नियमानुसार कार्यवाही करे। शिकायत में किसी प्रकार की शिथिलता न हो। कलेक्टर ने सभी एसडीएम को संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर नजर बनाये रखने एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए तहसीलदार और थाना प्रभारियों की बैठक लेने के निर्देश दिए।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सभी नोडल अधिकारियों की बैठक लेते हुए कलेक्टर वसंत ने नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हेतु प्रतिदिन के कार्यक्रमों की जानकारी ली। उन्होंने मतदान कराने वाले सभी अधिकारी-कर्मचारियों को बेहतर प्रशिक्षण प्रदान करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने प्रशिक्षण के दौरान ईवीएम के हैंड्स ऑन पर जोर देने तथा आवश्यक प्रपत्रों को सही-सही भरने के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने राजनीतिक दलों एवं अन्य अभ्यर्थियों की उपस्थिति में ईवीएम का रेंडमाइजेशन करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी मतदान केन्द्रों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश देते हुए मतदान दलों को मतदान सामग्री का वितरण समय पर करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला पंचायत सीईओ को चेकलिस्ट तैयार कर मतदान सामग्री के साथ वितरित कराने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने मतदाताओं को मतदान हेतु जागरूक करने ग्रामीण क्षेत्रों में कोटवारों के माध्यम से मुनादी कराने, शहरी क्षेत्र में दीवार लेखन कराने, कचरा उठाने वाले वाहनों में बैनर पोस्टर के माध्यम से प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने डाक मतपत्र, ईडीपी में गोपनीयता बरतने के निर्देश दिए। बैठक में मतदान दिवस के दिन हर दो घंटे में मतदान प्रतिशत की जानकारी, किसी मतदान केन्द्र में मशीन में खराबी आने पर उसे बदलने हेतु रिजर्व मशीन की व्यवस्था, तथा मतदान दलों से वोटिंग के पश्चात मशीनों को प्राप्त करने एवं स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर ने वाहन व्यवस्था, निर्वाचन व्यय मॉनिटरिंग, मीडिया प्रमाणन, विद्युत व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था आदि के संबंध में भी दिशा निर्देश दिए। इस दौरान नगर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर श्री मनोज कुमार बंजारे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा सिंह सहित नोडल अधिकारी उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57