Advertisement

जिला पंचायत सदस्य के चुनाव के लिए 111 अभ्यर्थियों ने लिए नाम निर्देशन पत्र,अब तक 123 नामांकन दाखिल

जिला पंचायत सदस्य के चुनाव के लिए 111 अभ्यर्थियों ने लिए नाम निर्देशन पत्र,अब तक 123 नामांकन दाखिल

करतला क्षेत्र में सर्वाधिक उम्मीदवार मैदान में

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कोरबा/ जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 3 फरवरी तक कुल 111 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र क्रय किये जबकि 123 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। कई प्रत्याशियों ने एक से अधिक नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। नामांकन जमा करने की आज अंतिम तिथि थी। आज 7 अभ्यर्थियों ने निर्देशन पत्र लिए और 19 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र जमा किए।
चुनाव क्षेत्र क्रमांक 4 करतला (अनारक्षित) के लिए सबसे अधिक 19 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए और 22 ने नामांकन दाखिल किए गए।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं पंचायत चुनाव के रिटर्निंग अधिकारी श्री दिनेश कुमार नाग ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया को छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम और निर्वाचन नियमों के अनुसार सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है। निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
जिला प्रशासन ने चुनावी प्रक्रिया को सुरक्षित और निष्पक्ष बनाने के लिए सख्त इंतजाम किए हैं। नामांकन प्रक्रिया के दौरान जिला पंचायत कार्यालय में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी गई है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57