Advertisement

नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 : व्यय मॉनिटरिंग नियंत्रण कक्ष स्थापित

कलेक्टर ने नोडल अधिकारी नियुक्त कर किया सेल का गठन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

धमतरी / नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के व्यय संबंधी शिकायतों की निगरानी के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री नम्रता गांधी के निर्देश पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिला पंचायत धमतरी में व्यय मॉनिटरिंग नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है, जिसका हेल्पलाईन नंबर 07722-232560 है। उन्होंने प्राप्त शिकायतों की प्रस्तुति के लिए ग्रामीण यांत्रिकी विभाग के लोखाधिकारी श्री सुकमन नेताम को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। सहयोग के लिए सेल का गठन भी किया गया है, जिसमें चार पालियों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
जारी आदेश के तहत सुबह 6 से दोपहर 12 बजे तक सहायक ग्रेड 3 श्री दिनेश साहू, डाटा एंट्री ऑपरेटर श्री दिनेश साहू, दोपहर 12 से शाम छः बजे तक डाटा एंट्री ऑपरेटर श्रीमती मंजू सोनी, लेखापाल सह डाटा एंट्री ऑपरेटर कुमारी उषा सिन्हा, शाम 6 से रात 12 बजे तक डाटा एंट्री ऑपरेटर श्री रोशन गंजीर, श्री भूषण देवांगन और रात 12 से सुबह 6 बजे तक लेखापाल श्री दीपक सोनी और सामाजिक अंकेक्षक श्री डी.के.विश्वकर्मा की ड्यूटी लगाई गई है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57