Advertisement

35 वें यातायात सड़क सुरक्षा माह का हुआ समापन

35 वें यातायात सड़क सुरक्षा माह का हुआ समापन

कलेक्टर सुश्री गांधी एवं पुलिस अधीक्षक श्री वार्ष्णेय रहे मौजूद

पूरे महीने में यातायात जागरूकता के अनेक कार्यक्रम हुए

स्कूली बच्चो को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने स्लोगन, चित्रकला, प्रतियोगिता का आयोजन,

विजेता छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

धमतरी / सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय, नई दिल्ली के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया गया। सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा को सार्थक बनाने के उद्देश्य से जिले में पुलिस अधीक्षक धमतरी श्री आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मणीशंकर चन्द्रा के मार्गदर्शन में 01 जनवरी 2025 से 31 जनवरी 2025 तक सड़क सुरक्षा माह मनाया गया। इस दौरान एक माह से लगातार हेलमेट जागरूकता रैली, जन जागरूकता रैली, स्कूल, कलेजो, शिक्षण संस्थाओं, व्यवसायिक संस्था में यातायात शिक्षा कार्यशाला का आयोजन समाजसेवी संस्था, एनसीसी, स्काऊट-गाईड के माध्यम से वाहन चालकों को चौक-चौराहों में समझाईश दी गई। हेलमेट, सीटबेल्ट पहनने वालों को गुलाब फूल देकर सम्मानित किया गया। साथ ही नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यातायात नियमो के प्रति आमजनों को जागरूक किया गया।
इसके अलावा वाहन चालको का स्वास्थ्य एंव नेत्र परीक्षण शिविर, यातायात रथ के माध्यम से हाट- बाजार, पर्यटन स्थल, ग्रामों में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया,। दुर्घटना से बचाव हेतु सायकल, दोपहिया, चारपहिया वाहनो में रेडियम रिफ्लेक्टर टेप और व्यवसायिक वाहन चालको का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। चौक-चौराहो, मुख्य मार्ग में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही, स्कूली बच्चो को यातायात नियमो के प्रति जागरूक करने स्लोगन, चित्रकला, प्रतियोगिता, नगर निगम के सहयोग से आवारा मवेशियों की धरपकड़, स्कूल बसों की चेकिंग, शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले वाहन चालको की चेकिंग की गई। इसके साथ ही एनसीसी कैडेट्स को यातायात का प्रशिक्षण देकर आम जनता को यातायात नियमों का पालन कराने प्रेक्टिस कराया गया। यातायात पुलिस, सामाजिक संस्थाओं, स्कूली छात्र-छात्राओ, एनसीसी कैडेट्स, नगर निगम के सहयोग से आयोजित कार्यकम में 44 हजार 128 आमजन, छात्र-छात्राएँ, वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया। सड़क सुरक्षा माह को सफल बनाने में यातायात पुलिस के अलावा रेडक्रास सोसायटी, लायनेंस क्लब, नेहरू युवा केन्द्र धमतरी, रक्तदान सेवा समिति, फ्रीडम एकेडेमी, एमआर कम्प्यूटर, स्कूल-कालेज के विद्यार्थी, एनसीसी, स्काउड गाईड, नगर निगम धमतरी, स्वास्थ्य विभाग, हाईवे पेट्रोलिंग इत्यादि ने अपनी सहभागिता दी।
समापन कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने कहा कि सड़क सुरक्षा माह का उद्देश्य आम जनता को सड़क सुरक्षा के महत्व को बताकर जागरूक करना है। हम अपने रोजमर्रा के जीवन में सड़क सुरक्षा को अपनाते हुए दुर्घटना से बच सकते है, जिस प्रकार हम घर से तैयार होकर निकलते है, उसी प्रकार हमें वाहन चलाने के दौरान सीटबेल्ट, हेलमेट का उपयोग अवश्य करना चाहिए। साथ ही सीट के पीछे बैठे लोगों को भी हेलमेट सीटबेल्ट पहनना चाहिये, शराब सेवन कर वाहन नही चलाना चाहिए, मोटरसायकल में मस्ती-मजाक, स्टंट करते हुए नही चलना चाहिए। उन्होंने यातायात नियमों का पालन करने अपील भी की। पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेय ने सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों को अपनाने की अपील की, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाकर अपने व दूसरों के जीवन को बचाया जा सके। सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद करने वाले गुडसेमेरिटन को कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा मोमेंटो, गमला, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
समापन समारोह में आयुक्त, नगर निगम धमतरी श्रीमती प्रिया गोयल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पवन कुमार प्रेमी, समाज सेवी संस्था रक्तदान सेवा समिति अध्यक्ष शिवा प्रधान, फीजिकल फ्रीडम सेंटर से लोकेश साहू, एमआर कम्प्यूटर्स से सेवक साहू, लायनेस क्लब से श्रीमती जानकी गुप्ता, नेहरू युवा केन्द्र से भूपेन्द्र मानिकपुरी, स्वास्थ्य विभाग से डॉ० गुरुशरण साहू एवं टीम, अतिक्रमण दस्ता, काउ कैचर टीम, संदीप सोनकर, मंच संचालक सुरेश कुमार साहू व्याख्याता, एनसीसी कैडेट्स, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया कर्मी एवं यातायात स्टॉफ उपस्थित थें।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57