Advertisement

लोकतंत्र के महापर्व का हिस्सा बनिए और मतदान अवश्य करिए : अजीत वसंत

लोकतंत्र के महापर्व का हिस्सा बनिए और मतदान अवश्य करिए : अजीत वसंत

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने की मतदान करने की अपील

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कोरबा / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत ने कोरबा जिले के सभी मतदाताओं से अपील की है कि नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 में लोकतंत्र के महापर्व में शामिल होकर अपनी भागीदारी अवश्य सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा है कि मजबूत लोकतंत्र के निर्माण के लिए हर मतदाता का वोट अमूल्य है। मतदान का अवसर एक निश्चित अवधि में मिलता है, इसलिए इस महत्वपूर्ण अवसर को बिना गंवाए नगरीय निकाय के महापौर/अध्यक्ष एवं पार्षद निर्वाचन हेतु 11 फरवरी दिन मंगलवार को मतदान केंद्रों में सुबह 08 बजे से शाम 05 बजे तक अपने मताधिकार का उपयोग करें। कलेक्टर ने मतदाताओं को जागरूक होकर जिले में निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से श्शांति पूर्ण मतदान की अपील की है।
उन्होंने कहा कि सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में प्रत्येक मतदाता का मत अमूल्य है तथा मतदान करना प्रत्येक मतदाता का कर्तव्य है। जब मतदान के लिए जायें तो अपना मतदाता परिचय पत्र (एपिक कार्ड) एवं फोटो युक्त मतदाता पर्ची अवश्य लेकर जायें। मतदान केंद्र में इलेक्ट्रानिक मतदान मशीन के माध्यम से आप अपने पसंद के प्रत्याशी को चुनने के लिए वोट कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि मतदान दिवस के दिन मतदातागण मतदान के लिए समय निकालकर अपने क्षेत्र के लिए निर्धारित मतदान केंद्रों में उपस्थित होकर अपने मताधिकार का उपयोग अवश्य करें। अपने नगर जिला, राज्य एवं देश की खुशहाली के लिए एवं सशक्त लोकतंत्र के निर्माण के लिए शत प्रतिशत मतदान का होना अपेक्षित है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत ने इस पुनीत कार्य में अपना सहयोग सुनिश्चित करने की अपील सभी मतदाताओं से की है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57