15 फरवरी को शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना

15 फरवरी को शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)

प्रातः 9 बजे से होगी मतगणना प्रारम्भ

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

अम्बिकापुर/ नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2024-25 अंतर्गत 15 फरवरी 2025 को प्रातः 09ः00 बजे से शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज अम्बिकापुर में नगरपालिक निगम अम्बिकापुर के महापौर एवं समस्त 48 वार्डों के पार्षदों के मतगणना का कार्य प्रारम्भ किया जाएगा। मतगणना हेतु पॉलिटेक्निक कॉलेज में 03 मतगणना कक्ष स्थापित किये गये हैं, जिनमें मतदान केंन्द्रवार मतगणना की जायेगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतगणना के दौरान प्रेक्षक, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं समस्त रिटर्निंग ऑफिसर/सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, मतगणना पर्यवेक्षक एवं अन्य निर्वाचन संबंधी अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहेंगे।