Advertisement

धान के बाद अब चना खरीदी की तैयारी : किसान पंजीयन शुरू, 1 मार्च से समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा चना

धान के बाद अब चना खरीदी की तैयारी : किसान पंजीयन शुरू, 1 मार्च से समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा चना

छह क्विंटल प्रति एकड़ होगी खरीदी, 5 हज़ार 650 रुपये रेट रहेगा

जिले में इस वर्ष साढ़े 15 हज़ार हेक्टेयर में लगी चने की फसल, किसानों को अच्छे फायदे का अनुमान

धमतरी // जिले में धान खरीदी के बाद अब किसानों से शासकीय समर्थन मूल्य पर चना खरीदने की तैयारियां तेज़ी से की जा रही है। राज्य सरकार इस वर्ष प्रधानमंत्री आशा योजना के तहत जिले में चना की फसल लगाने वाले किसानों से पाँच हज़ार 650 रुपये प्रति क्विंटल की दर से चना की खरीदी करेगी। चना की ख़रीदी आगामी एक मार्च से शुरू हो जाएगी। जिला स्तर पर इसके लिए तैयारियाँ तेजी से की जा रही हैं। चना उपजाने वाले किसानों का पंजीयन एकीकृत किसान पोर्टल पर शुरू हो गया है।
उप संचालक कृषि मोनेश साहू ने बताया कि चना की फसल लगाने वाले किसान अपना पंजीयन किसान पोर्टल पर करा सकते है। इसके लिए किसानों को अपने खेत की ऋण पुस्तिका, आधार नम्बर, बैंक पास बुक और मोबाइल नम्बर के साथ आवेदन अपने क्षेत्र की सहकारी समिति में जमा करना होगा। पोर्टल पर पंजीयन के बाद क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी द्वारा फ़सल का सत्यापन किया जाएगा। उप संचालक ने यह भी बताया कि इस वर्ष छह क्विंटल प्रति एकड़ की दर से किसानों से चना की खरीदी की जाएगी । इस वर्ष के लिए शासन द्वारा चना के समर्थन मूल्य 56 रुपए 50 पैसा प्रति किलो के मान से पाँच हज़ार 650 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। जिले में चना खरीदी के लिए चार उपार्जन केंद्र बनाए जा चुके है और चार नए केन्द्रों के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। उन्होंने बताया की धमतरी विकासखंड में प्राथमिक सेवा सहकारी समिति तरसीवाँ और लोहरसी को उपार्जन केंद्र बनाया गया है। इसी तरह कुरूद विकासखंड में प्राथमिक सेवा सहकारी समिति रामपुर और कातलबोड़ को उपार्जन केंद्र बनाया गया है। इसके साथ ही चार नए उपार्जन केंद्रों नगरी, मगरलोड, धमतरी और छाती के लिए प्रस्ताव शासन को भेजे गए है। उप संचालक ने इन चारों केंद्रों की जल्द ही स्वीकृति मिलने की भी संभावना जताई है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जिले में लगभग साढ़े पंद्रह हज़ार हेक्टेयर में लगी चने की फसल, समर्थन मूल्य पर खरीदी से किसानों को होगा अच्छा फायदा

धमतरी जिले में इस वर्ष जिला प्रशासन और कृषि विभाग के समन्वित प्रयासों से लगभग साढ़े पंद्रह हज़ार हेक्टेयर रकबे में चना की फसल लगाई गई है। धमतरी विकासखंड में ही छह हज़ार 378 हेक्टेयर में किसानों ने चना की खेती की है। कुरूद विकासखंड में पाँच हज़ार 875 हेक्टेयर में, मगरलोड विकासखंड में लगभग ढाई हज़ार हेक्टेयर और नगरी विकासखण्ड में 726 हेक्टेयर रकबे में चने की खेती की जा रही है । ऐसे में उपजाये गए चने की समर्थन मूल्य पर ख़रीदी से किसानों को अच्छा फ़ायदा होने की उम्मीद है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47